Ads (728x90)

मोरवा।समस्तीपुर जिला के मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ गांव के वार्ड नंबर 15 सहनी टोला में गैस फटने से लगी आग में 21 घर जलकर राख हो गया। स्वयं सहायता समूह से उठी व घर बनाने हेतु प्रदेश से कमाकर लाया गया लगभग 10 लाख रुपये समेत घर में रखा कपड़ा,बरतन,जेवर जेवरात समेत कई मह्तवपूर्ण कागजात जल कर राख हो गया।स्थानीय स्तर पर लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की क्षति होने का अंदेशा व्यक्त की जा रही है।घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को रामप्रवेश सहनी के घर में गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में आग पकड़ लिया।देखते देखते आग की लपटें 21 घर में पकड़ लिया।इस दौरान घर में रखा सिलेन्डर आवाज किया।रामप्रवेश सहनी के घर में रखा दो सिलेंडर, रुना देवी,रुक्मिणी देवी, प्रमीला देवी और पूनम देवी के.घर में रखा एक-एक सिलेंडर भी फट गया।ग्रामीण जब तक जुटकर आग पर काबू पाने का सक्रिय पहल कर रहे थे।तबतक 21घर में रखा खाद्यान्न सामाग्री, कपड़ा, जेवर- जेवरात समेत कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गया।सूचना पाकर ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने अग्निशमन दस्ता को बुलाकर घटनास्थल पहुंच आग पर काबू पाने में ग्रामीणों को सक्रिय सहयोग किया।अग्नि पीड़ित परिवार व जिनका नगदी जला इस प्रकार है सुकनी देवी का 30 हजार रुपए, मंटू सहनी का 1 लाख 30 हजार, टंडूल सहनी का 1 लाख 40 हजार,पिंका सहनी का लगभग तीन लाख, रामप्रवेश सहनी का 30 हजार, जितेन्द्र सहनी का 50 हजार, मित्तन सहनी का 30 हजार, रामाशीष सहनी का 60 हजार, अशोक सहनी का 1लाख,संतोष सहनी का 30 हजार, रुना देवी का 20 हजार, रौशन सहनी 80 हजार,शिवकुमार सहनी का 2 लाख,पवन सहनी का 1लाख 50 हजार, सुजीत सहनी का  रुपये जलकर राख हो गया।पीड़ित परिवार के शरीर पर का कपड़ा ही बच पाया।जानमाल की क्षति नहीं हो पाई।
सीओ भोगेन्द्र यादव घटना स्थल पर घटना का जायजा लिया। पीड़ित परिवार को सरकार के आपदा विभाग के निर्देशानुसार राहत देने की बात बताया।।
।इधर मुखिया रेणु देवी, पूर्व मुखिया रामानंद राय,राजद जिला महासचिव सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मुखिया तेतरी देवी,रीता देवी ने प्रशासन से समुचित राहत सामाग्री उपलब्ध कराने का मांग किया।पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद ने घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिला और हरसंभव राहत दिलाने का आश्वासन दिया।पूर्व मंत्री ने निजी स्तर से पीड़ित परिवार के बीच चूड़ा व गुड़ राहत सामग्रीवहीं पंचायत के मुखिया रेणु देवी व पूर्व मुखिया रामानंद राय की ओर से पीड़ित परिवार के बीच चूड़ा और चीनी का तत्काल वितरण किया गया

Post a Comment

Blogger