Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। गांजा पीने से इंकार करने पर दो  नशेड़ियों ने अपने दो मित्रों पर चाकू से प्राणघातक  हमला कर घायल कर दिया जिन्हें उपचार के लिए भिवंडी के आईजीएम उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । प्राप्त  जानकारी के अनुसार रफीक नगर में नशाखोर समीर चांद शेख निवासी गुलजार नगर और नाजिम एजाज निवासी किदवई नगर, यह दोनों ने गांजा का नशा करने के लिए अपने दो मित्र सद्दाम अफसर शेख 21 निवासी अवचित पाड़ा व पवन नंदलाल गुप्ता 20 को आने के लिए आग्रह किया ।जिस पर सद्दाम अफसर शेख व पवन नंदलाल गुप्ता ने गांजा पीने के लिए जाने से मना किया। इस बात से नाराज होकर पहले समीर ने सद्दाम के पीठ व सिर पर चाकू से वार कर जख्मी किया  उस समय इस झगड़े में सद्दाम को छुड़ाने के लिए पवन गुप्ता पहुंचा तब नाजिम नामक मित्र ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया ।  घटना में जख्मी लोगों को उपचार  के लिए  स्वर्गीय इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया  गया है। उक्त  घटना की शिकायत होने पर शांति नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

अल्पवयीन  लड़की के साथ युवक ने किया बलात्कार; बलात्कारी को पुलिस ने किया  गिरफ्तार।

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। पड़ोस की एक 13 वर्षीय अल्पवयीन  लड़की को खाने की लालच दिखाकर एक युवक द्वारा अपने खोली में ले जाकर अनेकोबार  बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत होने पर भिवंडी शहर पुलिस ने सुधीर कुमार सिंह 35 नामक नराधम अत्याचारी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त  जानकारी के अनुसार गायत्री नगर निवासी सुधीर कुमार अपने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय अल्पवयीन लड़की को दुकान में बिस्किट खिलाने के लिए ले जाकर व अपने रहने वाली खोली में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उक्त  घटना की जानकारी मिलने पर भिवंडी शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर ठाणे जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। जहां मा न्यायालय ने आरोपी युवक को 3 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक प्रह्लाद भामरे कर रहे हैं।

Post a Comment

Blogger