Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।तालुका के  शेलार ग्रामपंचायत क्षेत्र अंतर्गत विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण सांसद  कपिल पाटिल ,विधायक  महेश चौघुले के शुभहस्तों  शनिवार को किया गया है।विद्यमान सरपंच संदीप यशवंत पाटिल एवं पूर्व  सरपंच घनश्याम भोईर के नेतृत्व में  ग्रामपंचायत क्षेत्र में  विकास कार्य जोर शोर से  शुरु है। ग्राम विकास निधि के  माध्यम से  मीठपाडा स्थित  जलवाहिनी का काम पूरा कर लिया गया है । तथा एमएमआरडीए के  माध्यम से  तैयार किया गया शारदा हाईस्कूल  गेट से किसन चौक,अपना नगर,मीठपाडा आदि सिमेंट काँक्रीटकरण रास्ते का लोकार्पण व मंगल कार्यालय समाज गृह का भूमिपूजन कार्यसम्राट सांसद  कपिल पाटिल ने किया ।उक्त अवसर पर  बोलते हुए  सांसद  कपिल पाटिल ने कहा कि  भिवंडी तालुका के  विकास के लिए  राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की निधि   उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र का कायापलट हो इसलिए  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रूचि लेते हुए   ग्रामविकास  कार्य को तत्काल प्रभाव से  मंजूरी दे रहे हैं। इसलिए  नागरिकों को  विकास योजना का लाभ  उठाकर गांव की  प्रगती कराएं इस प्रकार का आवाहन किया।वहीं विधायक  महेश चौघुले ने कहा कि शेलार गावं में  विविध पक्ष ,संघटना के  कार्यकर्ता हैं परंतु सभी अपने मतभेद किनारे रखकर गांव के  विकास के लिए  एकसाथ आकर   गांव का विकास करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं यह आदर्श सभी जनता भी ले इस प्रकार के विचार व्यक्त किए।  शेलार ग्रामपंचायत क्षेत्र में  नागरीकरण बढ़ रहा है  इसलिए कानून  व सुव्यवस्था चुस्त-दुरस्त रखने के लिए  ग्रामपंचायत प्रशासन अनेक स्थानों पर ५० सीसीटीवी कॅमेरे लगाने का निर्णय लिया गया है  जिसका शुभारंभ किया गया है। उक्त  कार्यक्रम के साथ ही  महिला दिन  व सावित्रीबाई फुले स्मृती दिन के उपलक्ष्य में महिला  सशक्तिकरण  व महिला सक्षमीकरण  प्रतियोगिता तथा  विद्यार्थियों के लिए  चित्रकला स्पर्धा आयोजित की गई थी। उक्त  स्पर्धा  में  पाच स्कूलों के  एक हजार विद्यार्थियों ने  सहभागी होकर चित्र द्वारा  ' स्वच्छता अभियान ' व ' बेटी बचाव बेटी पढाओ ' इस प्रकार का सामाजिक संदेश दिया। तथा क्षेत्र  की २२ बचत गट की महिलाओं ने  सहभाागी होकर  उत्तम प्ररकार का नमुना प्रस्तुत किया।उक्त अवसर पर  पं.स.सभापती रविना जाधव ,जि.प.सदस्य अरुण भोईर ,पं.स.सदस्य अविता भोईर, गंगाराम उगले,सरपंच संदीप पाटिल ,उपसरपंच जया मोरघा ,गटविकास अधिकारी अशोक सोनटक्के ,ग्रामविकास अधिकारी एल. डी. पाटिल,दशरथ (गुरुजी )पाटिल,जि.प.सदस्य कैलास जाधव आदि  क्षेत्र  के नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे।



Post a Comment

Blogger