Ads (728x90)

बहराइच:-  राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपने 11 सूत्रीय मांगों को पूरा करने की बात कहते हुए कलम बंद हड़ताल 06/03/2018 से जारी की है जिससे सरकार के वसूली संबंधित कार्य मे बाधा उत्पन्न हो रही है पिछले बार भी कई बार हड़ताल किया गया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से न्यूज भी प्रसारित किया गया और शाशन प्रशासन को ज्ञापन भी दिया यह जानकारी
 जिला अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी जिलामंत्री  राकेश कुमार भटनागर नानपारा तहसील से होली प्रसाद व स्वामी प्रसाद व कन्हैया लाल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी एवं अन्य सभी जिले के राजस्व संग्रह अमीन द्वारा प्राप्त हुई हड़ताल में सभी अमीन बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर मौजूद रह रहे है कहना यह है कि जब तक मांगो को पूरा नही किया जाता तब तक यह हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगा।
मांग पत्र का विवरण की प्रति संलग्न है एवं इस प्रकार है
1-सामयिक सेवाओ को जोड़ कर सेवा या अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए।
2:-संवर्ग का ग्रेट वेतन 5200-20200 ग्रेट वेतन 2000 से बढ़ा कर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृत किया जाए।
3:-राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए। आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाय वसूली में वृद्धि हेतु पर्यवेक्षक गण की जवाबदेही के मानदंड बनाये जाए। वसूली के नाम पर संग्रह अमीनो का उत्पीड़न रोक जाए।
4:-पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए ।
5:- संवर्ग की पदोन्नतिय व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसील के पद पर बहाल की जाय।
6:-संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय
7:- नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृति किया जाय।
8:- संवर्ग का पद नाम परिवर्तित कर "राजस्व संग्रह अधिकारी" किया जाय।
9:-राजस्व संहिता 2006 के अनुरूप वसूली प्रपत्रो को उपलब्ध कराया जाय तथा विभागीय कार्यो का प्रशिक्षण दिया जाय।
10:-संवर्गीय सदस्यों के लिए प्रतिभूति का प्राविधान समाप्त किया जाय।
11:-उपजिलाधिकारी स्तर पर मासिक व जिलाधिकारी स्तर पर त्रैमासिक बैठक संघ के साथ अनिवार्य रूप से की जाय।
माँग पूरी न होने तक न्यूज अपडेट होती रहेगी।

Post a Comment

Blogger