Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। शहापुर के निकट हुए लग्जरी बस एवं बोलेरो की भिड़ंत में चालक सहित 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिसमें 2 महिलाओं की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।दुर्घटना  में घायल हुए सभी लोगों को उप जिला चिकित्सालय शहापुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है. पुलिस सड़क दुर्घटना  का मामला दर्ज कर विस्तृत जांच  कर रही है।
 प्राप्त  जानकारी के अनुसार, मोखाडा से बोलेरो गाडी में सवार होकर 8 लोग उल्हासनगर विवाह  का सामान खरीदने के लिए जाा रह रहे थे. मुंबई नाशिक महामार्ग शाहपुर के नजदीक गोटेगांव के पास मुंबई से नाशिक जा रही लग्जरी बस से बोलेरो गाड़ी की जोरदार  भिड़ंत हो गई जिससे बोलोरे में सवार चालक सहित 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना  में गंभीर रूप से  घायल प्रमिला युवराज पाटिल व मयूरी अनिल फ़रगने की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना  में घायल भास्कर कोड़े, सुरेखा पाटिल, कमल फाल्के, रोशन पाटिल, अश्वनी पाटिल, युवराज पाटिल गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शहापुर में भर्ती कराया गया है। उक्त मामले की विस्तृत  जांच शहापुर पुलिस कर रही है ।

Post a Comment

Blogger