Ads (728x90)

उन्नाव हिन्दुस्तानकीआवज़  मोहित मिश्रा

शादी का झांसा देकर युवक दलित विवाहित का डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में किसी अन्य से विवाह कर लिया। युवक की शादी की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी व दुष्कर्म आदि से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक दलित विवाहित ने छांछीराईखेड़ा निवासी ओमप्रकाश तिवारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शनिवार की रात थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका आरोपी युवक के साथ पिछले करीब डेढ़ वर्षों से अवैध संबंध थे। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। 24 फरवरी को आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कई धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने बताया कि पीड़िता की पूर्व में शादी हो चुकी थी। वह पति से अलग होकर वह अपने एक तीन वर्षीय बच्ची के संग पिछले करीब दो वर्षों से मायके में रह रही थी। इस संबंध में आरोपी युवक के पिता का कहना था कि बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है। तीन वर्षों से वह बाहर रहकर नौकरी करता रहा। शादी के तीन दिन पहले ही वह घर आया था।

Post a Comment

Blogger