Ads (728x90)

नारी सशक्तिकरण के बिना देश का विकास संभव नहीं-- विजया ताई रहाटकर

भिवंडी। पश्चिम विधानसभा से भाजपा विधायक महेश चौगुले के मीत फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए शहर की बेसहारा जरूरतमंद 151 महिलाओं को प्रतिमाह 700 रुपया आर्थिक सहायता देने की योजना की शुरुआत करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष व महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजयाताई रहाटकर ने कहा कि नारी सम्मान व नारी उत्थान के बिना देश का विकास संभव नहीं है, और न ही देश मजबूत होकर आगे बढ़ सकता है। इसलिए समाज के सभी वर्ग को मिलकर नारी विकास के कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए। भाजपा विधायक महेश चौगुले द्वारा शुरू की गई बेसहारा महिलाओं की लाभकारी पेंशन योजना की खुले मन से प्रशंसा करते हुए राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कार्य से सब को प्रेरणा लेनी चाहिए और इसी प्रकार के कार्य समाज में कार्यरत अन्य संस्थाओं  द्वारा शुरू किया जाना चाहिए ।भिवंडी में इस प्रकार का कार्य शुरू कर भाजपा विधायक महेश चौगुले में समाज में एक नया आदर्श प्रस्तुत किया है।
      भिवंडी के स्वर्गीय परशुराम टावरे स्टेडियम, भिवंडी में मीत फाउंडेशन की अध्यक्षा मेघना महेश चौगुले द्वारा विधायक महेश चौगुले के जन्मदिन के अवसर पर  निजी खर्च से निराधार महिला सहायता योजना की भव्य शुरुआत की गई। जिसके अंतर्गत शहर की 151 बेसहारा महिलाओं को 700 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई। जिसकी शुरुआत राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया ताई रहाटकर के कर कमलों द्वारा लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त का चेक प्रदान किया गया।उक्त अवसर पर राज्य भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा एडवोकेट माधवी ताई नाईक भिवंडी भाजपा सांसद कपिल पाटील, भिवंडी जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष शेट्टी, भाजपा गटनेता निलेश चौधरी, मनपा सभापति हनुमान चौधरी, विरोधी पक्ष नेता श्याम जी अग्रवाल,मनपा सभागृह नेता प्रशांत लाड, नगरसेवक सुमित पाटील,  अरुण राउत ,सुहास नकाते, दिनेश पाटिल, भिवंडी नागरिक सहकारी बैंक की वाइस चेयरमैन श्रमती कल्पना शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता परमानी ,प्रेषित जयवंत ,एडवोकेट हर्षल पाटिल,एड वैभव भोईर, पूर्व महापौर प्रतिभा विलास पाटिल, सुगंधा टावरे, एडवोकेट नाना अय्यर, उत्तर भारतीय भाजपा मोर्चा भिवंडी अध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, प्रेम नारायण राय, रतिलाल सुमरिया, आनंद गद्रे मनोज रायचा त्रिलोक चंद्र जैन, हरेश हरिया, बालमुकुंद शुक्ला, जियालाल गुप्ता, अंबिका प्रसाद वर्मा, रवि पाटील, रवि सावंत सहित सभी समाज के मान्यवर लोग व अन्य पार्टी के नेता तथा नगरसेवक उपस्थित थे ।कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ एकत्रित थी।उक्त अवसर पर लाटरी ड्रा द्वारा 51 महिलाओं को मराठी वेशभूषा की पैठणी साड़ी भेंट दी गई। उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद कपिल पाटिल ने कहा कि, बिना महिला सशक्तिकरण के सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई लाभकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य मीत फाउंडेशन व अन्य संस्था के लोगों को करना चाहिए। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को समाज में पूर्णतह लागू किया जाना आवश्यक है। महेश चौगुले के मीत फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया या उपक्रम सराहनीय है गरीबों तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवीय धर्म है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  राज्य भाजपा महिला मोर्चा  अध्यक्षा एडवोकेट मेघनाथताई नाईक ने कहा कि हर मानव को संवेदनशील होना चाहिए दुनिया में मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और परोपकार से बड़ा कोई हित नहीं है। इसे सभी को धारण करना चाहिए, और इसी तरह समाज के जरूरतमंदों की सहायता करने का बीड़ा हर क्षेत्र में उठाया जाना चाहिए। इस अवसर पर भिवंडी पश्चिम से भाजपा विधायक महेश चौगुले ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे इस सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है यह सेवा निरंतर जारी रहेगी, गरीबों तथा जरूरतमंद महिलाओं को भविष्य में और भी संख्या में सहायता की जाती रहेगी। मुझे आप सभी का इसी तरह मनोबल बढ़ाने का सहयोग चाहिए। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मीत फाउंडेशन की अध्यक्षा मेघना महेश चौगुले ने कहा कि, मैं आप लोगों की उपस्थिति से धन्य हो गई और आप लोगों के प्रेरणा से जरूरतमंद व्यक्ति व महिलाओं की  सहायता का यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रेषित जयवंत ने किया।

Post a Comment

Blogger