Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। पड़ोस की एक 13 वर्षीय अल्पवयीन  लड़की को खाने की लालच दिखाकर एक युवक द्वारा अपने खोली में ले जाकर अनेकोबार  बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत होने पर भिवंडी शहर पुलिस ने सुधीर कुमार सिंह 35 नामक नराधम अत्याचारी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त  जानकारी के अनुसार गायत्री नगर निवासी सुधीर कुमार अपने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय अल्पवयीन लड़की को दुकान में बिस्किट खिलाने के लिए ले जाकर व अपने रहने वाली खोली में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उक्त  घटना की जानकारी मिलने पर भिवंडी शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर ठाणे जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। जहां मा न्यायालय ने आरोपी युवक को 3 दिन तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक प्रह्लाद भामरे कर रहे हैं।

Post a Comment

Blogger