Ads (728x90)

सूचना पर पहुँची पीआरवी ने बचाई जान
आशीष गहलौत:
मीरजापुर । किसी व्यक्ति ने 100 नम्बर डायल कर सूचना दी कि चुनार थाना अन्तर्र्गत रैपुरिया गॉव में एक महिला एक बच्चे के उपर मिट्टी तेल डाल रही है, इस सूचना पर उक्त पीआरवी तत्काल मौके पर पहुची तो देखा कि मौके पर एक बच्चा करीब 9 वर्ष का जिसका नाम प्रदीप था, उसका बाया हाथ व छाती बुरी तरह से जला हुआ था। मामले की जानकारी की गयी तो पता चला कि उक्त लड़का अपने पड़ोसी की सार्इकिल माग कर चला रहा था, चलाते समय सार्इकिल गिर गयी और टूट गयी। जिससे लड़के की मॉ ने सार्इकिल बनवाने के लिए सार्इकिल मालिक को 200रू0 दिये। पैसे देने से क्रोधित रज्जो देवी लड़के की मॉ ने लड़के के उपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। जिससे लड़का बुरी तरह से झुलस गया था। पीआरवी कर्मियों द्वारा लड़के को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया। तब तब स्थानीय पुलिस मौके पर आ चुकी थी मामले को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया गया।

Post a Comment

Blogger