Ads (728x90)

हिंदुस्तान की आवाज़ श्रीराम मौर्या उन्नाव

विकास खंड नवाबगंज मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्षा संगीता सिंह सेंगर तथा जनपद के यशस्वी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने सभी विवाहित जोड़ो को पुरस्कार भेट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह हमारे मुख्यमंत्री द्वारा समाजहित में एक सार्थक सोच व अहम कदम है किसी कमजोर असहाय या जरूरत मंद परिवार की कन्या का विवाह एक पुनीत कार्य है।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह,ए डी ओ पंचायत योगेन्द्र बाजपेयी,सेक्रेटरी गुड्डू श्रीवास्तव,अजय यादव,मनोज,प्रधान रामसजीवन सिंह,प्रधान रंगबाज,प्रधान जयसिंह यादव,प्रधान अभयेन्द्र सिंह,प्रधान लाला सिंह,प्रधान दीपू सिंह,बीडीसी राजकुमार पांडे,रामस्वरूप, राजू यादव,सुरेश वर्मा,समाज सेवी राजेश शुक्ला सहित समस्त विकासखंड कर्मचारी गण, प्रधानगण व क्षेत्रपंचायत सदस्य गण व गणमान्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह व संचालन शैलेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

Post a Comment

Blogger