Ads (728x90)

-लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा की होगी विजय, मड़िहान विधायक ने फूलपुर में जनसम्पर्क कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बांधी समा

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय हितों की पक्षधर है। राष्ट्र और समाज से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इन्हीं उच्च विचारों को आत्मसात करते हुए भाजपा दिनों दिन तेजी के साथ बढ़ रही है। आने वाले समय में भाजपा का चहुंओर पताका फहरायेगा। यह बाते मड़िहान विधान सभा के भाजपा विधायक रमाषंकर सिंह पटेल ने कहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेष में हो रहे लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। केन्द्र में मोदी में और प्रदेष में योगी के कुषल नेतृत्व में समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए कार्य हो रहे है। जिसका नतीजा रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा तेजी के साथ बढ़ रही है। हाल ही में सम्पन्न चुनाव नतीजे इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। भाजपा विधायक ने प्रदेष के गोरखपुर और फूलपुर लोक सभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के जीत का दावा करते हुए कहा कि प्रदेष विकास के मार्ग पर तेजी के साथ बढ़ रहा है। जनता किसी के बहकाव में आने वाली नहीं है। विपक्षी दलों के भाजपा विरोधी नीति को जनता भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सत्ता के लिए यह दोनों दल कुछ भी कर सकते है। जो इन दिनो देखने को मिल भी रहा है। जिनका बेमेल गठबंधन चुनाव बाद खुद ही सभी के सामने होगा। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में पाटी प्रत्याषी कौषलेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन में व्यापक पैमाने पर जनसम्पर्क करने के साथ घर-घर जाकर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कुछ क्षण निकालकर मड़िहान विधायक रमाषंकर सिंह पटेल ने ‘‘अमर भारती’’ से दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि फूलपुर की जनता विकास कार्यो में भरोसा करती है। उसे पता है कि क्षेत्र का विकास और उनके हितों के खातीर कौन खड़ा होने वाला है। जिस प्रकार से फूलपुर के मतदाताओं ने उप मुख्यमंत्री केषव प्रसाद मौर्य को भारी मतों से विजयी बनाने का काम किया था। उसी प्रकार से कौषलेन्द्र सिंह पटेल को भारी बहुमत से सांसद चुन लोकसभा भेजने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कौषलेन्द्र सिंह पटेल जुझारू, संघर्षषील होने के साथ जमीन से जुड़े हुए नेता है। जिनकी कुषल छवि से पूर्वाचल के लोक भली भांति वाकिब है। गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्म भूमि है। जिनके विकास कार्यो, कुषल नेतृत्व को वहां का जनमानस सराहना नहीं भुलता है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिष्चित है।


Post a Comment

Blogger