Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

 भिवंडी ।  पुलिस  नियंत्रण कक्ष में कार्यरत पुलिस  हवालदार की मंगलवार की  सुबह  अस्पताल में  उपचार के  दरम्यान मृत्यु  होने की  घटना घटित हुई है। उक्त  घटना से  पुलिस  विभाग में  शोक व्यक्त किया  जा रहा है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक बापूराव जंगम ( ५४ निवासी . उल्हासनगर  )जो २३ वर्षों से  पुलिस  दल में  कार्यरत थे। जो वर्तमान समय में  भिवंडी पुलिस  नियंत्रण कक्ष में कार्यरत  थे।जिनकी बीते कल सुबह ड्यूटी पर आते समय  अचानक  प्रकृती बिगड गई। इसलिए  उन्हें  कल्याण स्थित  मीरा अस्पताल में  अतिदक्षता विभाग में  उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां  उपचार शुरु था और उपचार के समय उनकी मृत्यु हो गई है।सायंकाल उनका उल्हासनगर स्थित  स्मशानभूमी में  शोकाकूल वातावरण में  अंत्यसंस्कार किया गया है। मृतक के परिजनों में पत्नी कांचन जंगम ,लडका प्रज्वल ,अजिंक्य व लडकी अमृता हैं।

Post a Comment

Blogger