Ads (728x90)

-एक वर्ष से फरार चल रहे दोनो आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम था घोषित
-पे्रस को जानकारी देते एसएसपी केषचन्द्र गोस्वामी व पुलिस गिरफ्त में दोनो आरोपी

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। बीते वर्ष थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले के आरोपी फरार दो सगे भाईयांे को क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने शनिवार की शाम जसोदा रेलवे स्टेषन से गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनो आरोपी एक वर्ष से फरार थे। पुलिस द्वारा इन आरोपियों की काफी लम्बे समय से तलाष की जा रही थी। पकड़े गए दोनो आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था।
रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पकड़े गए दहेज हत्या के आरोपियों जीतू व धीरु पुत्रगण सुघर सिंह निवासी देवीपुरवा को मीडिया के समक्ष पेष करते हुए एएसपी केषवचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बीते वर्ष थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में हुई दहेज हत्या के मामले में पकड़े गए दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। दोनो आरोपी उसी समय से फरार चल रहे थे। उक्त आरोपियों कि गिरफ्तारी हेतु पुलिस पूरे मनोयोग से लगी थी, किन्तु दोनो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर थे। फरार दोनो अभियुक्तों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था।
एसपी हरीष चन्दर के निर्देषन मंे वांछित तथा इनामियां अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत इन दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकान्त गौतम को आवष्यक दिषा निर्देष दिए गए थे। सीओ सिटी श्री गौतम के नेतृत्व में उक्त अभियुक्तांे कीे गिरफ्तारी हेतु क्राइमब्रांच की स्वाट टीम तथा स्थानीय पुलिस टीम का गठन किया गया।
आलाधिकारियों के दिषा निर्देष मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठेनुआ और थाना गुरसहायगंज उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ दोनो फरार अभियुक्तों की तलाष हेतु मुखबिरों का जाल बिछा दिया और दोनो टीमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी में लग गईं। बीते शनिवार की शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली की उक्त दोनो फरार आरोपी जसोदा रेलवे स्टेषन पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही दोनो टीमें सक्रिय हो उठीं और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गईं और वहां मौजूद फरार दोनो अभियुक्तों को घेर कर दबोच लिया।

Post a Comment

Blogger