Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। निजामपूर पुलिस स्टेशन अंतर्गत  भिवंडी वाड़ा रोड स्थित नदी नाका के पास हुई कार दुर्घटना में 4 मजदूर रविन्द्र उत्तम इंफाल ,बृजेश द्विवेदी, हेमंत गड़ा, संजय कुमार सैनी, नामक 4 मजदूर गंभीर रूप से  जख्मी हो गए हैं। जिन्हें उपचार  के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त  जानकारी के अनुसार नदी नाका पुलिस चौकी के सामने तेज गति से आ रही इनोवा कार के चालक का नियंत्रण खो गया और कार सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। उक्त  सड़क दुर्घटना में ड्यूटी पर जा रहे 4 मजदूर गंभीर  रूप से  जख्मी हो गए हैं। इन सभी उपचार  के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त सड़क दुर्घटना की शिकायत निजामपुर पुलिस में की गई है जिसकी विस्तृत  जांच पुलिस उपनिरीक्षक योगेश माली कर रहे हैं।

Post a Comment

Blogger