Ads (728x90)

समस्तीपुर, हिन्दुस्तान की आवाज , राजकुमर राइ

समस्तीपुर:-जिले भर में ललित नारायण मिथलाविश्वविधालय के अंतर्गत छात्रो को चुनावी खुशी आज समंद्र की लहर के तरह गोतालगते देखा गया। विजेता छात्रो ने बताया हमलोग वोट देकर नेता को जिताते थे लेकिन आज 38 वर्ष के बाद जब छात्र संगठन के चुनाव में जीत हासिल किया तो मानो हमें दुनिया का सबसे बङ़ा  राजनीतिक की खुशी मिली है।
मतगणना समाप्त होते ही कॉलेजों में बिजय छात्र व छात्राओं  ने एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली का माहौल बना दिया। वहीँ छात्र - छात्राओं ने विजय जुलुश निकाल कर पुरे शहरो में भर्मण कर अपना ख़ुशी का इजहार किया। ज्ञात हो की महिला कॉलेज में ABVP ने सभी सीट पर अपना तिरंगा झंडा फहराया अध्यक्ष पद पर नेहा कुमारी ने इकर्म परवीन हशन को 32 बोट से पराजित किया, उपाध्यक्ष पद पर प्रियंका कुमारी ने रानी कुमारी को 37 बोट से पराजित किया, सचिव पद पर श्वेता कुमारी ने श्वेता को 24 मत से पराजित किया, कोषाध्यक्ष के पद पर कल्पना कुमारी ने निधिराज को 09 मत से पराजित किया, पद परिषद सदस्य के लिए मोना कुमारी, निमिता कुमारी, रिचा कुमारी,एवं श्वेति कुमारी बिजय घोसित हुई। वहीँ *बी आर बी कॉलेज* में आइसा ने सभी सीट पर अपना तिरंगा झंडा लहराया। अध्यक्ष पद से मनीष कुमार राय ने प्रदीप कुमार 82 मत से पराजित किया, उपाध्यक्ष पद पर अर्चना कुमारी ने रोहित कुमार को 164 मत से पराजित किया, अविनाश कुमार ने कुणाल कुमार को 126 मत से पराजित किया, संयुक्त सचिव कामनी कुमारी ने राम विनय कुमार को 239 मत से पराजित किया, कोषाध्यक्ष पड़ पर मनोज कुमार ने अभिजी राज 125 मत से पराजित किया। वहीँ *आर एन ए आर कॉलेज* अध्यक्ष पद पर सोनू कुमार,उपाध्यक्ष पद पर सुधांशु कुमार अंकित, सचिव पद पर आशीष रोहन, संयुक्त सचिव रौशन कुमार एवं कोषाध्यक्ष पड़ से सुमित कुमार रॉय। वहीँ पद परिषद सदस्य के लिए अमित कुमार, अविनाश कुमार, बिजय घोषित हुये। वही *समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर* वही अध्यक्ष पद पर मुलायम सिंह यादव,उपाध्यक्ष पद पर अमन कुमार, सचिव पद पर अमित कुमार, संयुक्त सचिव पद पर सचिन कुमार, कोषाध्यक्ष पड़ पर रितु सिंह, पद परिषद सदस्य के लिये अदित कुमार, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना कुमारी, कनैह्या कुमार, शरद परवीन विजय घोषित हुआ है *ताजपुर डॉ एल के भी डी कॉलेज* में अध्यक्ष पद पर मो० शाहिद ने राहुल कुमार को 104 मत से पराजित किया, उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार ने रवि कुमार को 59 मत से पराजित किया, सचिव पद पर मो० सद्दाम हुसैन ने शनि कुमार को 87 मत से पराजित किया, संयुक्त सचिव  के लिए मुसर्रत परवीन एवं कोषाध्यक्ष के लिए मनीष कुमार दोनों निर्विरोध घोसित किये गए। पड़ परिषद सदस्य के लिये श्रेया रानी, अमरेश कुमार, और सुजीत कुमार बिजय घोसित किये गए। *विभूतिपुर डी बी के एन कॉलेज नरहन* में अध्यक्ष पद पर शिवम कुमारी ने राजकुमार को 276 मत से पराजित किया, महासचिव पद पर संजीत कुमार ने संजय कुमार को 238 मतो से पराजित किया, कोषाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार ने पुष्पम कुमार को 357 मत से पराजित किया, संयुक्त सचिव पद एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए।

Post a Comment

Blogger