Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन
           
भिवंडी। के बीएनएन महाविद्यालय में  एनसीसी युनिट स्नेह सम्मेलन  कवाड  स्थित  एक निसर्गरम्य फार्म हाउस पर आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में  महाविद्यालय के  ३०  से  ३५ वर्ष पूर्व के एनसीसी एक्स केडेट व ऑफिसर्स सपरिवार सहभागी हुए .महाविद्यालय के  पुराने  मित्र कई वर्षां के बाद  अचानक एकत्रित होकर एकदूसरे से मिलेे जो सभी के लिए आनंद का समय रहा।  तथा  महाविद्यालय के  एनसीसी में पुराने एवं  अच्छे अनुभव रखने वाले एकदूसरे से मिलते समय भावुक दिखाई दिए।
" बिछडे यार मिल गये " कहते हुए  कार्यक्रम में  सहभागी होने वालों ने  कार्यक्रम का मनमुताबिक  आंनद उठाते हुए  कॉलेज के जीवन को याद किया। और व्हाट्सअप, फेसबुक के  माध्यम से  अनेक व्यक्ति  एकत्रित  हो रहे हैं  परंतु  प्रत्येक व्यक्ति  काम की व्यस्तथा के चलते  सभी  एकत्रित  नहीं होपाते।इसलिए इस अवसर पर   महाविद्यालय के एनसीसी युनिट के  सभी पुराने  मित्र को एकत्रित  आने  का सुनहरा मौका   एनसीसी के  एक्स अंडर ऑफिसर्स निरंजन केणे,श्रीधर पाटिल ,मुकेश नवगिरे,भुषण रोकडे,प्रवीण निवले,गीतेश कोर,श्रीकांत कामूर्ती आदि सहित का सहकार्य  मित्रों ने लिया था।  जिसके अनुसार बीएनएन महाविद्यालय के  एनसीसी युनिट के सभी पुराने  मित्रों  से संपर्क साधकर उन्हें  इस कार्यक्रम में  निमंत्रण दिया गया था। विशेष रूप से  उक्त  कार्यक्रम में सभी  उपस्थित रहेंगे  ऐसा निश्चय कर सभी पुराने  मित्र अपने  परिवार सहित उक्त  कार्यक्रम में  उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम में  उपस्थित रहने वाले  एक्स एनसीसी केडेट्स व ऑफिसर्स को सम्मान  चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।उक्त  कार्यक्रम में  बीएनएन महाविद्यालय के  एनसीसी अधिकारी सुरेश जाधव के साथ  एनसीसी के पूर्व व वर्तमान  विद्यार्थी भारी  संख्या में  उपस्थित थे। भिवंडी वाडा रोड पर कवाड स्थित  फार्महाउस पर  सुबह से ही   कार्यक्रम की  शुरुआत हो गई थी। परंतु सही  मजा जब आया " परेड सावधान " ऐसी हाक  सिनियर एनसीसी ऑफिसर्स ने  मारी और सभी  परेड ड्रिल हेतु  तैयार हो गए। उक्त अवसर पर  लगभग  ३० वर्षां के बाद  परेड ड्रिल का अनुभव लेने का अलग आंनद मिला। उक्त अवसर पर  " हम भी किसीसे कम नही " ऐसी भावना सभी के मन में उत्पन्न हुई थी। उक्त  कार्यक्रम के माध्यम से  पुराने  मित्रों के साथ  भेट हुई  और  पुरानी याद ताजा कर दी  भविष्य में भी इस प्रकार का स्नेह सम्मेलन  कार्यक्रम होने की जरूरत है।
उक्त प्रकार की प्रतिक्रिया कार्यक्रम में  सहभागी  सभी एनसीसी एक्स केडेट्स व ऑफिसर्स ने  व्यक्त किया।  

Post a Comment

Blogger