Ads (728x90)

- शहर को स्वच्छ  रखना सबकी जिम्मेदारी है --  महापौर जावेद दलवी

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।शहर को स्वच्छ  बनाए रखने के लिए भिवंडी मनपा महापौर की अध्यक्षता में भिवंडी के पावरलूम कारखाना मालिकों के साथ यार्न डाईंग ,कपड़ा डाईंग,प्रोसेस हाउस तथा प्लास्टिक मोती कारखाना मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक भिवंडी मनपा मुख्यालय स्थित  महापौर के कार्यालय में हुई ।उक्त  बैठक में मनपा आयुक्त डॉ योगेश म्हसे, विभिन्न व्यवसाय से जुड़े फैक्ट्री मालिक, उद्योगपति के साथ स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित थे। उक्त  अवसर पर महापौर  जावेद दलवी   ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना सभी नागरिकों  का कर्तव्य है। अपने परिसर को साफ सुथरा रखना सबकी जिम्मेदारी है। शहर को स्वच्छ बनाने में कारखाना मालिकों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी  होगी।
           उल्लेखनीय है  कि भिवंडी में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 शुरू है। जिसको सफल बनाने के लिए मनपा आयुक्त डॉ योगेश म्हसे ने शहर में स्वच्छता के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है। शहर में कचरा को ठिकाने लगाना एक विकट समस्या बना हुआ है। भिवंडी शहर में प्रति दिन लगभग  400 टन सूखा और गीला कचरा निकलता है। जिसको एकत्र करना तथा उसे उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाना मनपा प्रशासन के लिए कठिन चुनौती बना हुआ है। पावरलूम से जुड़े सभी छोटे बड़े उद्योग तथा प्लास्टिक मोती कारखाना से बड़े पैमाने पर कचरा निकलता है। जिसका ठीक तरह से नियोजन ना होने के कारण पूरा का पूरा कचरा सड़क के किनारे कारखाना मालिकों द्वारा डाला जा रहा है। ज्ञात हो कि भिवंडी शहर में लगभग  110 साइजिंग कारखाना ,200 से अधिक यार्न डाईंग कारखाना तथा डेढ़ सौ से अधिक कपड़ा डाईंग कारखाना तथा 400 से अधिक छोटे-बड़े प्लास्टिक मोती कारखाने संचालित हैं, जिसमें से बड़े पैमाने पर प्रति दिन  रासायनिक सूखा और गीला कचरा निकलता है। इस कचरे को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी सही मायने में कारखाना मालिकों की होती है। परंतु  वर्तमान समय में ऐसा नहीं हो रहा है। शहर के उद्योगपति व छोटे बड़े कारखाना मालिकों की उपस्थिति में महापौर जावेद दलवी ने अपील की है कि सभी कारखाना मालिक व नागरिक शहर के स्वच्छता अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी जिम्मेदारी  का बहन करें। उक्त  बैठक में साइजिंग मालिक ओनर्स एसोसिएशन की ओर  से युवा उद्योगपति अजय यादव ,कपड़ा डाईंग मालिक की ओर  से विलास वड़के, लक्ष्मण लगड,  देवेंद्र नाईक, सुनील सिंह ,सागर मालदे ,अजय भोईर, अशोक खामकर, बलवंत खामकर आदि लोगों ने  उपस्थित रहकर अपने अपने सुझाव वह विचार व्यक्त किये। उक्त  अवसर पर उपस्थित कारखाना मालिकों ने 750 कचरा कुंडी उपलब्ध कराने का आश्वासन महापौर व प्रशासन को दिया। उक्त  बैठक में  विशेष रूप से  उपस्थित मनपा आयुक्त डॉ  योगेश म्हसे ने स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर की फैक्ट्रियों से निकलने वाले कचरे की विस्तृत जानकारी दी ।तथा मनपा क्षेत्र में मोती कारखाना से  निकलने वाले रासायनिक सूखा और गीला कचरा को समय-समय पर घंटा गाड़ी में डालकर स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील  उपस्थित सभी कारखाना मालिकों से कई है। उक्त बैठक में उपायुक्त वंदना गुलवे ,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, करमुल्यांकन विभाग के अधिकारी, आरोग्य विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे   ।उक्त अवसर पर युवा उद्योगपति अजय यादव ने उपस्थित लोगों की ओर से महापौर व मनपा आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Blogger