Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  शहर में पूर्व  दो वर्षों  से  श्री महालक्ष्मी सेवा मंडल के  माध्यम से संचालित   दिशा मंदबुद्धि  विद्याार्थियों के स्कूल का वार्षिकोत्सव  व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  भिवंडी   गणपती मंदिर सभागृह स्थित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में मुुख्य अतिथि के रूप भिवंडी मनपा  महापौर जावेद दलवी , ठाणे के विश्वास संस्था के  शैलेंद्र सालवी उपस्थित थेे। उक्त कार्यक्रम में मंदबुद्धि  विद्यार्थियों ने  विविध गााने पर  सुंदर रूप से  नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा क्रीडा का प्रदर्शन   किया । उक्त अवसर पर अतिथियों के शुभहस्तों   सहभागी विद्यार्थियों को सम्माानि  किया गया  .
         उक्त अवसर पर  महापौर जावेद दलवी ने कहा कि मंदबुद्धि  बच्चों की  समस्या दिनोदिन  बढते जा रही है  ,जिन्हें शिक्षित व प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी उनके  पालकों सहित  समाज की  है , इन विद्यार्थियों को  सामाजिक रूप से तैयार करने  के लिए  काम करने वाली  दिशा नामक विशेष स्कूल की सेवा  प्रशंसनीय है इनके प्रयासों को  बल  देने के लिए  समाज को  आगे  आने की आवश्यकता है। इसी प्रकार  विश्वास संस्था के  शैलेंद्र सालवी  ने  कहा कि इन मंदबुद्धि बच्चों का विश्वास बढाना अतिआवश्यक है , मंदबुद्धि बच्चों की सेवा करने का  कार्य यह ईश्वरीय कार्य है उक्त प्रकार की सेवा करने वाली  संस्था के पदाधिकारी , शिक्षकों का  अभिनंदन किया।  .
          श्री महालक्ष्मी सेवा मंडल के  अध्यक्ष राजेश दांडेकर व दिशा स्पेशल चाईल्ड स्कुल के  अध्यक्ष संतोष ठाकूर ने अतिथियों का स्वागत किया। उक्त  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के  पदाधिकारी कौस्तुभ मदन , मयुरेश घुले , मयुरेश सराफ , नीता जैन , शलाका मदन , प्रतिमा ठाकुर ,शिक्षिका विजया मॅडम , शिखा मॅडम , भूषण सर , महेंद्र सर , विजय सर ने अथक प्रयास किया।  कार्यक्रम में भारी संख्या में  विद्यार्थी व पालक उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन मिना कुंटे ने किया।

Post a Comment

Blogger