Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत मानकोली क्षेत्र स्थित निवासी पति पत्नी के दरम्यान हुए मतभेद के पश्चात दूसरे पति के साथ हुए शारीरिक  संबंध में बाधा पड रहे डेढ वर्षीय लडके को निर्दयी मां द्वारा  गला धबाकर निर्मम हत्या  कर मृतदेह जमीन में दफन करने की सनसनीखेज  घटना प्रकाश में आई है ।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी  मानकोली,इंडियन कंपाउंड स्थित निवासी ममता देवी (२१) का पूर्व वर्ष मार्च २०१६ में विरेंद्र धर्मराज यादव के साथ    विवाह हुआ था जिनका  एक डेढ वर्षीय आर्यन विरेंद्र यादव नामक लडका था।परंतु उक्त दोनों के बीच आपसी विवाद निर्माण हो गया था जिसकारण पूर्व  चार महीने से यह दोनों पति पत्नी अलग अलग रहने लगे थे। इसी  दरम्यान ममता देवी का राकेश पटेल ( २५) के साथ प्रेम संबंध हो गया और दोनों  पती - पत्नी के रूप में एक साथ रहने लगे थे।  परंतु इन दोनों के  वैवाहिक जीवन में  आर्यन बाधा पड रहा था जिसकारण ममता ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अपने ही लडके की हत्या कर  राकेश व उसका मित्र अजितकुमार उर्फ छोटू एवं  मोहम्मद आलम पुनेमिया खान ने सांठगांठ कर समीप के ही झाडी में मृतदेह लेजाकर जमीन में दफन कर दिया था। उक्त  घटना की भनक आर्यन के पिता विरेंद्र को लगते ही इन्होंने उक्त  घटना की जानकारी नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक सुरेश जाधव को दी ।जिसे वपोनि ने  घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पथक सहित  नायब तहसीलदार संदीप आवारी,आईजीएम उप जिला अस्पताल के  डॉ.आरिफ शेख आदि      पथक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जमीन में दफन मृतदेह को  बाहर निकाला गया तथा  पंचनामा कर के शवविच्छेदना के लिए आईंजीएम अस्पताल में पहुंचाया। वैद्यकीय अहवाल के अनूसार लडके का गला दबाकर हत्या करने का मामला स्पष्ट हुआ।  नारपोली पुलिस स्टेशन ने बीते देर रात को निर्दयी मां  ममतादेवी व उसका दूसरा पति  राकेश पटेल व इसका साथीदार अजितकुमार व मो.आलम केे विरुद्ध  हत्या का मामला दर्ज कर इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी विस्तृत जांच नारपोली पुलिस कर रही है।   

Post a Comment

Blogger