Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

ठाणे जिला परिषद के  सार्वजनिक चुनाव में  भिवंडी के कवाड गट से शिवसेना के टिकट पर  उज्वला गणेश गुलवी भारी मतों से विजयी हुई हैं। जि प के  चुनाव संपन्न हुआ जिसमें  कृषि  व पशुसंवर्धन समिति के  सभापति  पद पर  उज्वला गणेश गुलवी निर्विरोध  निर्वाचित हुई हैं। कृषि  व पशुसंवर्धन समिति के  सभापति  पद  पर प्रथम बार  महिला निर्वाचित होने पर राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित सभापति  उज्वला गुलवी का भव्य  सत्कार किया गया है। श्रीमती .उज्वला गुलवी  उच्च शिक्षित महिला हैं जो  भिवंडी तालुका राष्ट्रवादी काँग्रेस के अध्यक्ष गणेश गुलवी की  पत्नी हैं।उक्त  सत्कार समाारोह में  राष्ट्रवादी के नेेता  तथा पूर्व  मंत्री गणेश नाईक,जिलाध्यक्ष दशरथ तिवरे,सिडको के पूर्व  अध्यक्ष प्रमोद हिंदुराव,जिला युवक काँग्रेस  अध्यक्ष महेंद्र पाटिल ,उपाध्यक्ष अनिल पाटिल  ,कैलास घरत ,पूर्व  जि.प.उपाध्यक्ष इरफान भुरे,कमलाकर टावरे आदि मान्यवर उपस्थित थे .           

Post a Comment

Blogger