Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

 भिवंडी। कोमलपाडा भिवंडी  स्थित  स्वर्गीय राजैय्या गांजेगी  सांस्कृतिक भवन में जय माता दी ग्रुप भिवंडी द्वारा माता की चौकी अर्थात जगराता का आयोजन पूरी श्रद्धा, भक्ति से किया गया। माता जगराता मौके पर मशहूर गायिका प्रीति टंडन ने मां की भजन का जयकारा करते हुए समा बांध दिया। गायिका प्रीति टंडन द्वारा गाई गई भक्तपूर्ण गीतों से मौजूद माता के भक्तगण भावविभोर होकर जयकारा लगाते हुए मस्ती में सराबोर  होकर नृत्य करते दिखाई दिए। भव्यतम रुप से आयोजित माता की चौकी में भाजपा विधायक महेश चौगुले, सेना विधायक रूपेश म्हात्रे, पूर्व महापौर विलास आर पाटिल, श्रीमती प्रतिभा विलास पाटिल, सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा, नगरसेवक नितिन पाटिल सहित क्षेत्रीय गणमान्य लोगों सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से माता के भक्तगण जगराता में शामिल होकर श्रद्धा एवं  भक्तिपूर्वक दिव्य माता के दर्शन का लाभ लिया। माता की चौकी जगराता कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सुरेश काऱेकर, रोटरी सेक्रेट्री पराग मेहता, प्रशांत जाधव, विजय तेजे, महेश कामिनवार, जयकिशन छगलानी, पारस रायचा, पिंटू तन्ना, भारत चाफेकर, अजय पाटिल, भोला मंडल ने अथक  किया। निरंतर 9 वर्षों से किये जा रहे माता के जगराता का लाभ लगभग  3000 मातारानी के भक्तगणों द्वारा उठाया गया।  संस्था द्वारा प्रतिवर्ष कम खर्चे पर मां वैष्णो देवी के लगभग  500 भक्तों को यात्रा कराते हुए मां दर्शन कराया जाता है।

Post a Comment

Blogger