Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के बड़ी माता मंदिर सुरक्षा समिति की ओर से शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नारघाट पहुंचा। षिव बारात में नगर के गणमान्यजनों  सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान हर-हर महादेव की जय घोष से समुचा नगर गुंजायमान हो उठा था। षिव बारात में विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल थी जो देखते बन रहे थे। इससे पूर्व सभी देवी देवताओं की आरती उतारी गई। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नारघाट स्थित काली मंदिर के पास पहुंचा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कैलाश नारायण मालवीय, रोहित पांडेय, विकास यादव, दिवाकर सिंह, सत्यनारायण दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Blogger