Ads (728x90)

समस्तीपुर, हिन्दुस्तान की आवाज , राजकुमर राइ
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा में दिनांक-29/12/2017 रात्रि के 9 बजे अवधेश ठाकुर(स्वर्णकार कारीगर संघ सचिव) के घर डकैती हुई।जिस कांड में FIR 321/17 दर्ज किया गया ।डकैती कांड के दौरान अवधेश ठाकुर और उसके पूरे परिवार को बंदूक के बल पर बंदी बनाकर डकैती की गई।
          इस डकैती कांड के आरोप में स्वर्णकार कारीगर संघ के अध्यक्ष धर्मवीर ठाकुर और उनके भाई राजकिशोर ठाकुर को साजिश के तहत फसाया गया।
कारीगर संघ के अध्यक्ष धर्मवीर ठाकुर और राजकिशोर ठाकुर के माता ललित देवी पिता सत्यनारायण ठाकुर ने यह बताया कि धर्मवीर ठाकुर(स्वर्णकार कारीगर संघ अध्यक्ष) कारीगरों की सुविधा के लिए हॉल मार्क/टंच मशीन की व्यवस्था कराना चाह रहे थे, जिससे रोसड़ा के गलत करने वाले स्वर्ण व्यवसायी को काफी हानि होती।
 इसलिये इस डकैती कांड में धर्मवीर ठाकुर और राजकिशोर ठाकुर को साजिश के तहत फसाया गया कि धर्मवीर ठाकुर कारीगरों की सुविधा के लिए हॉल मार्क/टंच मशीन न बैठा पाए।
उनके पिता का कहना यह भी है कि अवधेश ठाकुर और पुलिस ने मिलीभगत करके इनको फसाया।
 उनके माता पिता को न्यायालय पर पूरी तरह से विश्वास है कि  उनका न्याय निष्पक्ष भाव से हो।उनके परिवार में आज तक सभी का रो रो के बुरा हाल है सबसे ज्यादा पत्नी और बच्चे का।वो लोग आज तक अपने आशु रोक नही पा रहे है और रोसड़ा पुलिश को कोष रहे है कि मेरे आदमी को फसाया गया । पुलिस कुछ नही कर रही है।

Post a Comment

Blogger