Ads (728x90)

-गोपनीय जांच की कवायद में निकलेगा घोटाले का जिन्न
-पीएस कच्छपुर्वा, रैगांवा, गदनपुर ठठिया विसन्धुआ का प्रकरण
- स्कूल क¢ टाइम प्राथमिक विद्यालय कच्चपुर्वा में फैला सन्नाट,विद्यालय का खराब हैण्डपंप एवं शौचालय मेे लगा ताला 

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने क¢ बाद कन्नौज समेत प्रदेश क¢ लोगों में गजब का उत्साह था। लोगों को भ्रष्टाचार खत्म होने, गुण्डई न होने क¢ साथ विकास कार्य युद्ध स्तर पर होने की उम्मीद थी, लेकिन 10 महीना से ज्यादा वक्त गुजर जाने क¢ बाद भी भ्रष्टाचार, तानाशाही, गुण्डई में तब्दीली नही आई है। सबसे ज्यादा हालत बेसिक स्कूलों क¢ अटारा संकुल की है। बच्चों का निवाला जिम्मेदार निगल रहे है। स्वच्छ भारत मिशन को ठंेगा दिखाकर कई गांवों क¢ स्कूलों में गंदगी का अम्बार है।
सपा सरकार में संगठन का हौआ एवं सत्ता का खौफ दर्शाकर कुछ चर्चित शिक्षक नियम विरूद्ध संकुल प्रभारी की कुर्सी पा गये। यह संकुल प्रभारी कमाई क¢ ख¢ल में शासन प्रशासन की मंशा को ठ¢ंगा दिखाकर नौनिहालों क¢ हक को निगल रहे है। वास्तविकताऐं धरातल पर नही दिखाई दें रही है। गुरूवार को मीडिया टीम ने अटारा संकुल क¢ बेसिक स्कूलों व गांवों की हकीकत की पड़ताल की तो कुछ ऐसे ही हालात सामने आये। अगर गोपनीय जांच निष्पक्ष हुई तो घोटाले एवं गुरूजी का गोला लगाने का जिन्न सामने निकल कर आयेगा। संकुल प्रभारी, वीआरसी समन्वयक, खण्ड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली सामने निकल कर आयेगी। प्रातः 11ः10 बजे रैगांवा स्कूल देखा गया, यूपीएस में पंजीकृत 29 में 12 छात्र छात्राऐं तथा 4 शिक्षक शिक्षिकाओं में क¢वल प्रधानाध्यापक राजश्ंवरी मौजूद थी। एमडीएम का भोजन चूल्हे पर पकाया गया, मीनू में रा¢टी सब्जी थी लेकिन पीला चावल बच्चों को परा¢सा गया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि फल दूध की बात दूर चावल ही पकते है। प्रधानपति ने कहा कि जुलाई से कनवर्जन कास्ट नही दिया गया तथा दिसम्बर से राशन गोदाम से नही मिला। एक लाख रूपये अधिक का उधारी हो चुकी है। शौचालय में ताला बंद दिखे। 1ः बज गदनपुर ठठिया क¢ उपगांव कच्छपुरा में टीम पहुंची तो प्रभारी प्रधानाध्यापक संकुल गयी थी। एकलौते सहायक अध्यापक राम सिंह बच्चों को स्वेटर वितरण कर रहे थे। यहां स्कूल का मुख्य गेट टूटा मिला। शौचालय में ताला बंद थे। शौचालय क¢ पीछ¢ बड़ी बड़ी घास खड़ी थी। हैण्डपंप मुंह चिड़ा रहा था। शिक्षक ने कहा कि यहां सपा नेता खाना बनवाते है। रा¢ज चावल ही बनता है। कई महीनों से हैण्डपंप बंद है। स्कूल की पुताई कई बर्षो से नही हुई। कक्षा कक्षों की फर्श जर्जर टूटी है। उन्होने स्कूल से स्थानान्तरण की गुहार की। कई गंभीर आरा¢प प्रधान प्रतिनिधि सपा नेता व प्रधानाध्यापक पर ज़डे। यहां स्वच्छता मिशन की पोल अव्यवस्था एवं गंदगी बयां कर रही थी। प्रधानाध्यापिका ने मोबाइल पर कहा कि बच्चों ने शौचालय गंदा कर दिया था जिससे ताला बंद किया गया है। प्रधान सहयोग नही करते जिससे गंदगी है। मै कल ही मजदूर से सफाई कराऊं गी। इसी क़डी में इनायतपुर प्राइमरी स्कूल टीम गयी तो यहां के भी हालात ठीक नही मिले। कुछ बच्चे स्कूल में तो  कई बच्चे पड़ोस क¢ खेत में बेर  खा रहे थे। प्राइमरी स्कूल विसन्धुआ में स्वच्छ शौचालय, एमडीएम, सफाई संतोषजनक थी। चार में दो शिक्षक मौजूद थे। एक शिक्षिका गायब थी। पंजिका पर सीएल दर्ज थी, लेकिन पत्र व्यवहार पर प्रधानाध्यापक ने कुछ नही अंकित किया था।

Post a Comment

Blogger