Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। तालुका के  मुस्लिम बहुल क्षेत्र मानी जाने वाली  बस्ती  बोरीवली  ग्रामपंचायत  सरपंच पद पर  ग्रामविकास पॅनल की आमरीन मुजीद कासकर  गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। ग्रामपंचायत की पूर्व  सरपंच नुरेन नाचन की  आपसी सहमति से त्यागपत्र दिए जाने के बाद उक्त पद  रिक्त था ।उक्त  सरपंच पद के लिए भिवंडी  तहसीलदार शशिकांत गायकवाड के आदेशानुसार   सरपंच पद का चुनाव कराया गया। उक्त  सरपंच पद के लिए  ग्रामपंचायत कार्यालय में  पीठासीन अधिकारी के रूप में  पंचायत समिति के  विस्तार अधिकारी आर.बी.भोसले की अध्यक्षता में  ग्रामपंचायत कार्यालय में  विशेष सभा का  आयोजन किया गया था। उक्त अवसर पर  सरपंच पद के लिए केवल  आमरीन मुजीद कासकर  का ही नामांकन भरा गया  परिणामस्वरूप  इन्हें निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने की घोषणा की गई। आमरीन कासकर के  सरपंचप पद की घोषणा होते ही  ग्रामविकास पॅनल के  प्रमुख फरहान अंसार सुसे ने अपने  समर्थक व कार्यकर्ताओं सहित  नवनिर्वाचित सरपंच को पुष्पगुच्छ देकर  अभिनंदन किया। उक्त  सरपंचप पद के चुनाव के लिए  ग्रामपंचायत सदस्य फरहान सुसे ,नुरेन नाचन ,फातिमा शेख ,शाजिल शेख ,अविष्कार दोंदे ,दिलीप दिवे ,फरजाना खोत ,मुशरिफ मुल्ला ,रमजान शेख ,नादिरा शेख ,नाजिया शेख आदि उपस्थित थे।उक्त अवसर पर  सरपंच पद निर्वाचित होते ही  अमरीन कासकर ने ग्रामपंचायत कमेटी का विशेष आभार मानते हुए  ग्रामविकास पॅनल के  प्रमुख फरहान सुसे के मार्गदर्शन में  गावं के सर्वांगीण   विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने के लिए आश्वासन दिया। 

Post a Comment

Blogger