Ads (728x90)

मुंबई ,हिन्दुस्तान की आवाज,राधेश्याम सिंह 

पालघर:- जिले के वाणगाँव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला का जबरन मुहँ दबाकर बलात्कार की घटना का मामला सामने आया है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा 30 वर्षीय (काल्पनिक नाम ),निवासी जव्हार स्थित रहती है। दर्ज मामले के अनुसार पूजा और आरोपी विकास (काल्पनिक नाम ) दोनो एक ही गांव के है। सगे – संबंधित और मजदूरों के साथ काम हेतु के लिए वाणगाँव स्थित आये हुए थे। पूजा अस्थाई रूप से झोपड़ा बनाकर रह रही थी।  घटना 26/12/2017 को पूजा झोपड़ी में अकेली सो रही रही। इसी बीच आरोपी द्वारा पूजा का मुंह दबा दिया और न चिल्लाने की बात कही। आरोपी ने जबरन पूजा के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। यहाँ तक की आरोपी ने पूजा से कहा कि उक्त घटना के बारे में किसी को बताओगी तो जान से मार दूंगा। हालाँकि पीड़िता ने उक्त मामले की शिकायत वाणगाँव पुलिस स्टेशन में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर किया है। उक्त प्रकरण मामले में आरोपी को 12,02,2018 को समय समय 10;06 बजे गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

Blogger