Ads (728x90)

हापुड , हिन्दुस्तान की आवाज , अतुल त्यागी
हापुड़। आयकर विभाग के अधिकारियों ने एक सर्राफा व्यापारी के शोरूम व घर पर छापा मारी की। छापामारी से सर्राफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकानों के शटर बंद कर फरार हो गए। आयकर विभाग के अधिकारियों ने छानबीन कर महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
छापामारी करती आयकर विभाग की टीम।
व्यापारी का शोरूम हापुड़ कोतवाली क्षेत्र कसेरट बाजार में में DM ज्वेलरी के नाम से है। बताया जा रहा है कि व्यापारी का बड़ा व्यापार है। जिसका कई राज्यों में कारोबार फैला हुआ है। व्यापारी पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी के शक में ये छापेमारी की गई है।
वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय को घेरा, दी ये धमकी
व्यापारी पर इनकम से ज्यादा संपत्ति भी बताई जा रही है। फिलहाल अभी छानबीन की जा रही है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने सभी  अहम् दस्तावेज को अपने कब्जे में ले लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।  *रिपोर्ट:-*अतुल त्यागी*

Post a Comment

Blogger