Ads (728x90)

 समस्तीपुर, हिन्दुस्तान की आवाज , राजकुमर राइ

समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर क्षेत्र के विशनपुर बेरी में सड़क के किनारे गुरुवॉर की रात्रि में टेम्पू पलटने से दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वही चालक सहित लगभग आठ लोग सवार थे, जो गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहेचान राजदेव सिंह 58 वर्ष और भरत सिंह 55 वर्ष जो रसलपुर का रहने वाला था। वही अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार, प्रियांशु कुमार, विक्रम कुमार, गोलू कुमार, विशाल कुमार, और विक्की कुमार की हालत नाजुक है। सभी एक ही गांव के रहने वाले है। घायल को उपचार के लिए नजदीकी मोहिउद्दीननगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्पू पर सवार होकर सभी लोग आनन्द गोलवा गांव से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी क्रम विशनपुर बेरी के निकट टेम्पू चालक का नियंत्रण खोगया और 30 फिट खाई (गड्ढे) गिर गईं। इसमे सवार दो बुजुर्ग की मौके पर ही मौत होगी। वही वहा के ग्रामीण लोगो की मदद से घायल लोगो को बाहर निकाला गया। बाद में घायल लोगो को अस्पताल में पहुचाया गया। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। इस घटना की पुष्टि मोहिउद्दीननगर थाना अध्यक्ष ने की।

Post a Comment

Blogger