Ads (728x90)

-क्विजबिज के लेटेस्ट सेशन को किया होस्ट 

मुंबई, 9 फरवरी 2018: भारत का पहला लाइव ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफार्म लाइव.मी ऐप ने अनूठे लाइव भारतीय क्विज गेम शो 'क्विजबिज'का आयोजन किया। यूट्यूब सनसनी बने साहिल खट्टर ने लाइव.मी ऐप से जुड़ते हुए क्विजबिज के लेटेस्ट सेशन को होस्ट किया। इस दौरान यूजर्स ने अपने पसंदीदा स्टार के वनलाइनर्स का लुत्फ उठाया। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी जीती। लाइव.मी यूजर्स क्विज शो में जीती राशि को पे-पल का इस्तेमाल करते हुए रीडीम करा सकते हैं या लाइव.मी कॉइन में उन्हें कन्वर्ट करा सकते हैं।

यूजर्स लाइव.मी ऐप को गूगल प्ले और ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। वे प्लेटफार्म पर चीज (Cheez) तक भी पहुंच सकते हैं। यह एक नया सोशल वीडियो ऐप है, जिसमें 17 सेकंड तक के छोटे वीडियो बनाने, शेयर करने और हासिल करने की व्यवस्था है। इस ऐप में डांस ऑफ जैसे एंगेज करने वाले फीचर्स भी हैं। यह एक गेम-जैसा फंक्शन है जो यूजर्स को दोहराने के लिए डांस मूव्स के स्क्रोलिंग सेट डिस्प्ले करता है।

क्विजबिज, लाइव.मी ऐप का सबसे पसंदीदा कंटेंट है। प्रसिद्ध होस्ट इसमें दर्शकोंको आकर्षित करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण है इससे बंटने वाली इनामी राशि। ऐप ने क्विजबिज के लिए गौरव गेरा जैसे सितारों को जोड़ा जिन्होंने तीन हफ्ते तक क्विजबिज सेशन को होस्ट किया। अब मिलेनियल्स के आदर्श साहिल खट्टर ने यह शो होस्ट किया।

लाइव.मी के सीईओ यूकी ही ने कहा, “साहिल खट्टर मिलेनियल्स के बीच एक लोकप्रिय नाम है। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों ने उसके एक्ट्स को सराहा है। उनका ह्यूमर और हर एक से जुड़ने की कम्युनिकेशन स्किल्स बेजोड़ है। ऐसे में क्विजबिज सेशन में उनकी भागीदारी ने काफी लोगों को आकर्षित किया। इसके अलावा सीजन की सबसे बड़ी इनामी राशि के तौर पर 10 लाख रुपए के पुरस्कार भी थे। क्विजबिज सेशन का यह एक ऐसा ऑफर है कि यूजर्स इसे रिजेक्ट कर ही नहीं सकते।”

Post a Comment

Blogger