Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। जिले में प्रधानों के रिक्त पदों पर उप चुनाव की तैयारी लगभगं पूरी कर ली गई हैं। मतदान 22 फरवरी को सुबह 7 बजे से पांच बजे तक होगा व परिणाम 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना की समाप्ति तक कराया जाएगा। इसके बाद तुरंत परिणाम घोषित हो जाएगा। प्रधान का दो पद रिक्त है। राजगढ़ के सेमरा बरहो के पूर्व प्रधान राम आसरे की इसी साल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इससे यह सीट खाली हुई है। यह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी पूनम देवी व विनोद कुमार के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। पूनम पूर्व प्रधान स्व. राम आसरे की पत्नी हैं। इसमें विनोद कुमार की पत्नी ने भी नामांकन किया था, लेकिन बाद में नाम वापस ले लिया। सेमरा बरहो में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें तीन मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा बरहो व एक मतदान केंद्र पंचायत भवन में है। चारो मतदान केंद्र अति संवेदनशील है। इसी प्रकार दूसरा प्रधान पद पटेहरा के बहुती गांव में खाली है। पूर्व प्रधान भोलानाथ भारती की अगस्त में मौत हो गई थी। यह सामान्य सीट है। 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव नजदीक होने के कारण प्रत्याशियों ने अपना खजाना खोल दिया है। यहां के भी सभी मतदान केंद अतिसंवेदनशील हैं। इस दौरान जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने राजगढ़ में सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार मड़िहान रामजीत मौर्य व पटेहरा में तहसीलदार लालगंज ओम प्रकाश पांडेय को बनाया है।

Post a Comment

Blogger