Ads (728x90)

-घायलो मुंशीगंज के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

प्रतापगढ हिन्दुस्ता की आवाज विजय पाठक

खुशनुमा माहौल से घर वापस आ रहे बोलेरो की ट्रक से भीषण भिंडन्त हो गयी। जिसमे बोलेरो दो लोगो की मौके पर मौत हो गयी। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। सुबह लगभग 8.15 बजे सुरेश पाण्डेय ग्राम परसन पुर थाना राजे सुल्तानपुर जिला अम्बेडकरनगर अपनी बोलेरो संख्या यू पी 45 जे 2122 से रिस्तेदार नवीन पाण्डेय कस्बा रायबरेली के यहाँ से प्रीति भोज के कार्यक्रम से घर वापस बाँदा टांडा राष्ट्रीय राज्यमार्ग से आ रहे थे। बोलेरो एच ए एल से कुछ आगे ही पहुची थी कि सुल्तानपुर की ओर से आ रहा जानवरो से भरा ट्रक संख्या यू पी 35 डी 0281 से जोरदार भिंड़त हो गयी। जिसमे बोलेरो चालक मिश्रा ग्राम नरवा पिताम्बर पुर थाना जहांगीर गंज जनपद अम्बेडकर नगर व सुरेश पाण्डेय की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। दो घायलो का नजदीक अस्पताल संजय गांधी व एक घायल का जिला अस्पताल असैदापुर अमेठी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर थाना क्षेत्र की यू पी 100 पुलिस के दोनों टीम सक्रिय नजर आए। बोलेरो में फंसे लोगों को ग्रामीणों व ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। घायलो को अस्पताल ले गए। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागा पर गौरीगंज पुलिस ने पकड़ लिया।



Post a Comment

Blogger