Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। कर्नाटक राज्य गुत्तिबलारी गांव में संत सेवालाल महाराज का जन्म 15 फरवरी 1739 में हुआ था। संत सेवालाल महाराज पोहरादेवी व बंजारा समाज के नेता थे। शासन व मनपा आयुक्त के निर्देशानुसार 15 फरवरी को भिवंडी मनपा द्वारा  संत सेवाराम महाराज  जयंती कार्यक्रम नए मनपा प्रशासन मुख्यालय की इमारत के तीसरे महले पर स्थित स्वर्गीय विलासराव देशमुख सभाग्रह में मनाया गया। संत सेवालाल महाराज के चित्र पर मनपा उपमहापौर मनोज मोतीराम काटेकर व मनपा उपायुक्त विनोद सिंगटे , उपायुक्त दीपक कुरलेकर  द्वारा  पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया गया। उक्त  अवसर पर नगर सचिव बिपिन साप्टे, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले ,चुनाव विभाग प्रमुख गिरीश घोषटेकर, आपातकालीन विभाग प्रमुख सुरेश गायकवाड ,जल आपूर्ति विभाग  अभियंता संदीप भटनावर, डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय विभाग के प्रमुख तेजराव तायडे तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger