Ads (728x90)

समस्तीपुर, हिन्दुस्तान की आवाज , राजकुमर राइ

समस्तीपुर। सुशासन में भी नही थम रहा‌ है जिले में लूट व हत्याओं का सिलसिला। इस संदर्भ में मिली ताजा जानकारी के अनुसार पटोरी के धमौन में महादलित महिला‌ की गोली‌ मारकर हत्या कर दिये जाने की खबर ने एक तरफ प्रशासन की पेशानी पर बल ला दिया वहीं आम आदमी मे दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतका बिन्देश्वरी देवी 55 वर्ष सचिन्द्र राम उर्फ गब्बर की पत्नी थी। घटना के बाबत बताया जाता है कि घर में सास-बहू रहते हैं। बीती रात दोनों अपने अपने कमरे में सोई हुई थी। शव को देखने से कयास लगाये जा रहे हैं कि महिला को बाहर ले जाकर गोली मारकर हत्या करने के बाद घर के विछाबन‌ पर रख दिया गया है। दोनों सास पोतोहु के पति बाहर मजदूरी करता है। सुबह में पुत्रबधु कि नजर जब सास पर पड़ी तो वे हक्का बक्का रह गयी। तुरंत ग्रामीणों कि इसकी सुचना दी,गांव वालो ने स्थानीय प्रशासन को इसकी सुचना दी। बताते चलें कि अभी पिछले दिनो शाहपुर उंडी की एक महिला का शव मोहिउद्दीननगर के नंदनी में मिला था। जिसकी गुत्थी सुलझाने मे पुलिस जुटी ही थी कि अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दे एक बार फिर अपने बढे मनोबल का नमूना पेश करते हुये स्थानीय प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। अब देखना है कि पुलिस इस ताजा मामले मे हत्यारे तक पहुंच पाती है या दुसरे हत्या की तरह ही इसे भी ठंढ़े बस्ते में डाल देगी।

Post a Comment

Blogger