Ads (728x90)

25 हजार व 10 हजार के ईनामी अभियुक्त काफी समय से थे फरार
- अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते एसपी

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। लम्बे समय से दहेज हत्या व लूट के मामले में फरार चल रहे दो ईनामी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को दोनों ईनामी अभियुक्तों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक हरीक्ष चन्दर ने बताया कि थाना छिबरामऊ क्षेत्र मंे 18 जनवरी को सुधीर शाक्य पुत्र रामनरेश निवासी रामगढ़ी थाना मैनपुरी ने बैट्रियों से भरा ट्रक लूट लिया था। इकसे बाद वह फरार हो गया। घटना का मुकदमा थाना छिबरामऊ में पजीकृत हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह मय टीम व थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार लगातार दबिशें दे रहे थे। बीती रात छिबरामऊ में शाक्य पेट्रोल पम्प के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभियुक्त सुधीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त पर 25 हजार का ईनाम घोषित था।
      वहीं पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि थाना गुरसहायगंज क्षेत्र में 14 जून को जगवती देवी पत्नी दीपक की दहेज की मांग पूरी न होने पर जिन्दा जलाकर हत्या कर दी थी और शव छिपा दिया था। इस मामले में पति समेत अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। हत्या का एक आरोपी सुघर सिंह पुत्र लंकुश निवासी देवीपुरवा पिछले करीब 1 वर्ष से फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त पर दस हजार रूपये का ईनाम घोषित था।


Post a Comment

Blogger