Ads (728x90)

-नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपराध की रोकथाम करेगी ग्रीन ब्रिगेड

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के राजगढ़ विकास खंड के ग्राम सभा धनसिरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर होप वेलफेयर संस्था की ओर से 150 ग्रीन गैंग महिलाओं को हरी साड़ी के ड्रेस में संस्था की ओर से महिलाओं को नशा मुक्ति, जुआ व महिलाओं के शोषण इत्यादि के बारे में समझाया व जागरूक किया गया। बतादें कि महिलाओं को ग्राम सभा धनसिरिया राजगढ़ थाना मड़िहान में रविवार को होप संस्था की ओर से ग्रीन गैंग का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई  महिलाओं से वार्ताकर बात किया कि आप सभी महिलाओं को गांव में क्या करना है तो महिलाओं ने बारी-बारी से पुलिस कप्तान को बताया कि हम सभी महिलाएं अपने गांव में शराब वह जुआ महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकेंगे। अगर दो चार बार में नहीं मानते तो हम महिलाएँ 100 नंबर या पुलिस कप्तान को सूचित करने का काम करेगीं। इसी प्रकार गांव में जो लोग शराब पी रहे हैं शराब बना रहे हैं उस पर आवाज उठाएंगे और हो रहे गलत कार्यों को प्रशासन व संस्था के सहयोग से बंद करवाएंगे। पुलिस कप्तान ने उपस्थित महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि जो भी दिक्कत परेशानी हो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत दर्ज कराये त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी उपस्थित रहे उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर महिलाएं अपने मन में ठान ले कि नशा जुआ व महिलाओं का उत्पीड़न रोकना है तो रुक सकता है। गांव में जो बुराई है वह भी समाप्त हो सकता है। महिला और पुरुष एक ही गाड़ी के दो पहिए है तो दोनों को बराबर का हक है और महिलाएं लोगों को जाकर गांव में जो महिलाएं हैं उन को जागरुक करें। जिससे जागरुक होकर उन गरीब परिवार के बच्चों का जो सपना है पूरा हो सके। उन गरीब परिवार के भी बच्चे आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर बन सकते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। छात्रों द्वारा स्थापित होप संस्था की ओर से बनारस के बाद के नक्सल प्रभावित गांव में ग्रीन ग्रुप का गठन किया जा रहा है। इस ग्रीन ग्रुप में शामिल दस गांव की 150 महिलाएं उपस्थित रहीं। जिनको पुलिस मित्र का दर्जा दिया जाएगा। जिनको प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन महिलाओं का मुख्य कार्य अपने-अपने गांव में नशा व जुआ, महिला उत्पीड़न के साथ-साथ नक्सली गतिविधियों पर नजर रखना होगा।इस दौरान सी ओ नक्सल केपी सिंह, मड़िहान एचएसओ के.के.सिंह, राजगढ़ चैकी प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव, धौरहां चैकी प्रभारी मोहम्मद ऐस खान ग्राम प्रधान धनसीरिया अखिलेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, राकेश कुमार सिंह, संगीता देवी, मंजू देवी, रेनू देवी अजय कुमार सिंह, इंद्रमन पाल, राजकुमार पटेल स्कूल के अध्यापक बिरेंद्र कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह  तथा होप संस्था के अध्यक्ष रवि मिश्रा सेक्रेटरी दिव्यांशु ,कर्वी पाण्डेय, मंजू चैधरी, धर्मेंद्र इत्यादि गणमान्य महिला और पुरुष  ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger