Ads (728x90)

-कूड़ा निस्तारण के लिए बनी करोड़ों के लागत की मशीन खा रही है जंग 

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए सालों से कई योजनाओं की शुरुआत हुई। गंगा को स्वच्छ करने के लिए सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये इस पर खर्च भी कर रही है। लेकिन जिले में इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान करती है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के तमाम प्रतिबंधों के बाद भी मीरजापुर नगर पालिका स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए नगर के पक्के घाट पर सफाई के दौरान नगर से निकलने वाले कूडों को गंगा के किनारे फेकवा रहा है। गंगा को कूडों के ढेर में बदला जा रहा है। ज्यादा कूडा जमा हो जाने के बाद इन कूडों के ढेर में पर आग लगा दी जाती है। जिसकी वजह से बचे कूड़े गंगा के पानी में मिलने से प्रदूषण बढ़ रहा है। इन कूडों की वजह से गंगा के किनारे रहने वाले आस-पास के लोग भी परेषान रहते है। कूडों में आग लगाए जाने से धुंए उनकी घरों में घुसता है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अधिकारियों से किया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। कभी इन गंगा घाटो पर घूमने वालों की भीड़ दिखती थी, लेकिन आज हालात यह हो गए हैं कि, कोई गंगा घाट पर घूमने नहीं आता है। पक्के घाट के स्थानीय निवासी लोगों का कहना है कि, कूड़े में आग लगाने से गंगा में प्रदूषण बड़ रहा है हम लोगों के स्वास्थ पर भी प्रभाव पड़ रहा है। नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए बना करोड़ों का प्लांट जंग खा रहा है। नगर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए 2012 में 12 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना लाई गई थी। जिसके तहत नगर के बाहर इटवा में 12 करोड़ खर्च कर कूडों के निस्तारण करने के लिए मशीने लगा दी गयी। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से आज तक ये योजना शुरू नहीं हो सकी और करोड़ों की खरीदी गईं मशीनों में जंग लग गया। आज वह लावारिस हालत में पड़ी है। अगर ये परियोजना चालू हो गई होती तो नगर के कूड़े का सही तरीके से निस्तारण हो पाता और गंगा के किनारे कूड़ा फेकने की नौबत नहीं आती। नगर में इससे पहले भी बीजेपी का कब्जा था। बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज जयसवाल चेयरमैन है। मगर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है। हालांकि नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल ने समस्या के समाधान की बात करते हुए कहा कि, उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों से गंगा के किनारे कूड़े नहीं फेकने का आदेश दिया है। अगर कोई कूड़ा जलता हुआ पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि, आने वाले समय में भाजपा के नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल जो कि, पार्टी के पुराने और सबसे मजबूत नेताओं में से एक है वह कोई समाधान निकाल पाते हैं।



Post a Comment

Blogger