Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। जिले में अवैध खनन की बराबर मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर दी है। यह टीम अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश लगाएगी। इसके बाद भी अवैध खनन कहीं पाया जाएगा तो इसके लिए टीम की जिम्मेदारी होगी। शासन प्रशासन के प्रयास के बावजूद गंगा व अन्य नदियों में अवैध खनन नहीं थम पा रहा है। बालू के अवैध खनन की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। यह अवैध खनन गंगा की तलहटी ही नहीं उसकी सहायक नदियों में भी अनवरत चल रहा है। इसको रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग खान अधिकारी कर्मचारी अक्षम सबित हो रहे हैं। नदिनी, जोपा, बैसुकिया, गड़गेड़ी आदि गंगा घाटों पर लीज स्थल से दूर अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया प्रशासन पर भारी पड़ रहे हैं। जिसके कंधे पर अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी है वह लोग ही सांठ गांठ कर अवैध खनन में लगे हुए हैं। इससे अवैध खनन रूक नहीं रहा है। टीम में खान विभाग, वन विभाग व पुलिस जवानों को शामिल किया गया है। अवैध खनन की शिकायत पर यह टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी। जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने कहा कि अवैध खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

Blogger