Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।  मनपा क्षेत्र अंतर्गत   एसटी स्थानक से नागांव,गायत्रीनगर रास्ते पर अधिक पैमाने पर हुए खड्डे व जर्जर होने के कारण  प्रवासियों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा था। इस  २ किमी रास्ते से  दैनंदिन प्रवास करने वाले  मजदूर,महिला ,वृद्धों को  प्रतिदिन तकलीफ  सहन करना पड रहा था।  उक्त प्रकार की परेशानियों को संज्ञान में आते ही  नादुरुस्त रास्ता मनपा प्रशासन द्वारा  तत्काल दुरुस्त कराए जाने की मांग  समाजसेवक अनंता पाटिल ने मनपा आयुक्त डॉ. योगेश म्हसे को ज्ञापन देकर किया था।  जिसे  मनपा आयुक्त ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए   नागांव ,गायत्रीनगर क्षेत्र का रास्ता दुरुस्त करने के लिए  आदेश बांधकाम विभाग को दिया था।  इसी के अनूसार सोमवार को  रात्रि के समय से उक्त रास्ते का डांबरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे होटल सागर प्जाला ,गणेश मेडिकल आदि परिसर के  रास्तों का डांबरीकरण होने से नागरिकों का प्रवास सुखमय हो गया है जिसके लिए अनंता पाटिल ने मनपा प्रशासन विशेष रूप से मनपा आयुक्त डॉ योगेश म्हसे के प्रति  आभार  व्यक्त किया है ।

Post a Comment

Blogger