Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

 भिवंडी।  तालुका पुलिस स्टेशन अंतर्गत अलग-अलग स्थानों  पर दो अज्ञात व्यक्तियों का शव मिलने से हडकंप  मचा हुआ  है।  पहली घटना में मुंबई आगरा रोड स्थित धामन गांव सीमांतर्गत  महसे पाड़ा में एक 50 से 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी  के अनुसार व्यक्ति की ऊंचाई  साढ़े 5 फिट, मध्यम शरीर का कद, काले सफेद बाल ,शरीर पर ग्रे कलर की फुल पैंट व सफेद रंग की शर्ट पहने हुए है। इसी प्रकार  दूसरा शव वडपे गांव की सीमांतर्गत  स्थित न्यू इंग्लिश स्कूल में मिला है। जिसमें मृतक की  उम्र  70 वर्ष के आसपास बताई गई है ।जिसकी ऊंचाई  साढ़े 5 फुट शरीर पर हाफ शर्ट व लाल हरे रंग की लंगोट पहने हुए हैं। उक्त दोनों शव को पुलिस ने बरामद कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के स्व इंदिरा गांधी  उप जिला अस्पताल में भेज दिया है। इसके पश्चात पुलिस दोनों अज्ञात शवों  की जानकारी करने में जुटी हुई है। तालुका पुलिस ने जनता से अपील की है कि उक्त  संदर्भ में कोई भी जानकारी मिलने पर तालुका पुलिस स्टेशन, भिवंडी के एपीआई पंकज घाटकर व पुलिस उपनिरीक्षक वैभव देशपांडे  को सूचित करें।






Post a Comment

Blogger