Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।स्कूल जाने के लिए  रास्ते से पैदल  जारहे तीन विद्यार्थियों को  एक तेजगति से आने वाली कार  ने जोरदार टक्कर मार दी, इस सडक दुर्घटना में  तीनों  विद्यार्थी  के गंभीर रूप से जखमी होने की  घटना मंगलवार  सुबह  गोवे टोल नाका के पास स्टायलो शोोरू के सामने  घटित हुई है। कोनगांव पुलिस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी अक्षदा दिलीप मुकादम ( १२ ),पायल गुरुनाथ म्हात्रे( ११ ),तुषार गुरुनाथ म्हात्रे ( ८) इस प्रकार    सडक दुर्घटना  गंभीर जखमी होने वाले  विद्यार्थियों के नाम है जो कोनगांव के  म्हात्रे नगर में  रहते हैं । उक्त  तीनों का कोनगाव क्षेत्र स्थित  वेद अस्पताल में  उपचार शुरु है।उक प्रकरण में  कोनगाव पुलिस  स्टेशन ने  दिलीप मुकादम की फरियाद पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है । उक्त  तीनों  जखमी  विद्यार्थी  कोनगाव स्थित आठगाव विद्यामंदिर प्राथमिक स्कूल में  शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं  .अक्षता ६ वी में  तथा बहन भाई  पायल ५ वी एवं  तुषार ३ रई में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । तीनों    विद्यार्थी   सुबह ७ बजे  स्कूल जाने के लिए   रास्ते से पैदल जा रहे थे कि अचानक  कल्याण – भिवंडी मार्ग पर गोवे टोलनाका के पास  स्टायलो शोरूम के सामने एक तेजगति से  आने वाली  कार ने इन्हें   जोरदार टक्कर मार दी।उक्त दुर्घटना में   विद्यार्थी गंभीर रूप से जखमी हो गए हैं जिन्हें  उपचार के लिए  तुरंत  अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिसमें पायल की प्रकृती चिंताजनक होने के पश्चात ऊसका अतिदक्षता विभाग में  उपचार शुरु है। दूर्घटना के बाद कार क्रमांक  एम.एच.०३- १४२२  लाल रंग की  कार ने विद्यार्थियों को जोरदार टक्कर मारने के बाद   चालक फरार हो गया है। जिसकी  पुलिस बडी सक्रियता से कार चालक को तलाश कर रही है।उक्त  घटना का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच  पुलिस  उपनिरीक्षक हर्षल राजपूत कर रहे हैं। 

Post a Comment

Blogger