Ads (728x90)

 -मनपा आयुक्त डाल रहे  हैं  प्रकल्प में अडचन_ संतोष शेट्टी

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।मनपा क्षेत्र में भूमिगत  गटर प्रकल्प यह शहर के  विकास के लिए महत्वपूर्ण है इसीलिए  सांंसद कपिल पाटिल , विधायक  महेश चौघुले के सहकार्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष पत्र व्यवहार कर अवगत कराया गया था  जिसे शासन ने उक्त  प्रकल्प से  स्थगिती हटाया। परंतु इस प्रकल्प को रद्द करने की  सलाह शासन ने  दी है ऐसा कहना है मनपा  आयुक्त डॉ योगेश म्हसे का जो  राज्य सरकार की  प्रतिमा खराब करने का  प्रयत्न  है। उक्त प्रकार का  गंभीर आरोप भाजपा जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ  नगरसेवक संतोष शेट्टी ने लगााय है।
         गौरतलब है कि भिवंडी मनपा आयुक्त डॉ योगेश म्हसे नें  पदभार ग्रहण करते समय उक्त  प्रकल्प को पूरा न होने के लिए  अनेक प्रकार की  अडचन डालने का प्रयत्न कर रहे  है। मनपा सभागृह को  विश्वास में  न लेते हुए  परस्पर अपना मनमाना अहवाल शासन के समक्ष  प्रस्तुत किया है जो  लोकशाही संकेत  है , इस बाबत शहर में  उलटसुलट चर्चा शुरु है जिससे  नागरिकों द्वारा   लोक प्रतिनिधियों से इस बाबत पूछा जा रहा है। इस बाबत शासन स्तर पर  निर्णय की प्राप्त  जानकाारी के अनुसार  नगरविकास विभाग के  सहसचिव पां जो जाधव ने गत दिनों  मनपा आयुक्त को पत्र भेजकर  प्रकल्प बाबत निर्णय लेने से पूर्व  ठेकेदार ईगल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विश्वास में लेने का  आदेश दिया है।  परंतु यह प्रकल्प पूरा नहीं होगा इस प्रकार का गलत चित्र आयुक्त ने शहर के  नागरिकों के सामने प्रस्तुत  किया है।  शहर के  विकास के लिए  सभी को साथ लेकर उक्त  योजना शासन की  सहायता से  पूरा करने के लिए हम सर्वोपरि   सहायता करने के लिए तैयार हैं।
एमएमआरडीए द्वारा  शहर के  ५२ रास्ते को कांक्रिटीकरण करने के लिए आर्थिक सहायता  दिए गए हैं  जिसमें से  पहला टप्पा २८ रास्ते के काम के लिए  निविदा प्रक्रिया जल्द  शुरु होने वाली है , और भूमिगत गटर योजना बाबत संभ्रम निर्माण करने की जानकारी  जनता को दिया गया है कि उक्त  रास्ते का कांक्रीटीकरण कैसे होगा ऐसा प्रश्न उपस्थित करके  नागरिकों में  उलटसुलट चर्चा शुरु है जिसे  विराम मिलने के लिए सभी को  राजकीय मतभेद भुलाकर आगे बढ़ कर आने की अतिआवश्यकता है।तभी स्वच्छ व सुंदर तथा विकसित भिवंडी का सपना साकार होगा यही हमारी संकल्पना है। 

Post a Comment

Blogger