Ads (728x90)

समस्तीपुर, हिन्दुस्तान की आवाज , राजकुमर राइ

समस्तीपुर:- जिले के लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ० श्री कृष्ण सिंह का 57 वाँ पुण्य तिथि लोजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष नीरज भरद्वाज के अध्यक्षता में मनाया गया। आज की पुण्य तिथि समारोह में श्री बाबू के चल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रधांजलि उपस्थित लोगो ने  किया। आज श्री कृष्ण बाबू के श्रधांजलि सभा के मुख्य अतिथि लोजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा ने कहे कि बिहार केशरी के नाम से विख्यात डॉ० श्री कृष्ण सिंह स्वतंत्रता संग्राम के अग्रगण्य महान सेनानी थे। इनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन सेवा के लिए समर्पित था। बिहार भारत का पहला राज्य था, जहा श्री कृष्ण बाबू के नेतृत्व में जमींदारी प्रथा को समाप्त कर गरीब - गुरबो को न्याय दिलाने का काम किये। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष नीरज भरद्वाज कहे की नव बिहार के निर्माता बिहार केशरी डॉ० श्री कृष्ण सिंह एक महान शिल्पकार भी थे।श्रधांजलि के मौके पर लोजपा उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा, रजनी रंजन शर्मा, पंकज सिंह, मधुवाला सिन्हा, रीता पासवान, निरंजन ठाकुर, राजकिशोर हजारी, बन्टी जयसवाल, सरिता सागर, अभिषेक भास्कर, मनोज कुमार, पंकज पाण्डे, नवीन शर्मा, जीवछ महतो, आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger