Ads (728x90)

- जिला मुख्यालय मकरन्दनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांगे्रस कमेटी की मासिक बैठक हुई आयोजित 
-बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ कांगे्रसी नेता हाषिम सिद्दकी

कन्नौज,हिन्दुस्तान की आवाज़,अनुराग चौहान

कन्नौज। गुरुवार को कांगे्रस कमेटी की मासिक बैठक जिला मुख्यालय मकरन्दनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कार्यकर्ताओं को निर्देषित किया कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं और गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों-रीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी से जोड़ने का कार्य करें, इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनें और उनकी समस्याओं का निराकरण कराए जाने के लिए उनका सहयोग करें।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष विजय मिश्र ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए हम सभी को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देने के लिए जुटना होगा। उन्होने कहा कि पार्टी हाईकमान कन्नौज से मजबूत प्रत्याषी को उतारेगी, जिसे यहां से जिताकर लोकसभा में पहुंचाना है। श्री मिश्र ने केन्द्र व प्रदेष सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को दर्द के सिवाए कुछ नही दिया है। मरहम लगाने के बजाए, उनके दर्द को बढ़ाया ही है। सूबे में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है, जिसका सीधा उदाहरण कासगंज की घटना है। इस घटना की जितनी निन्दा की जाए वह कम है। श्री मिश्र ने कहा कि इलाहाबाद में एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज की हत्या खराब कानून व्यवस्था का परिणाम है। श्री मिश्र ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बताया कि जल्द ही पार्टी द्वारा गांव-गांव चैपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसानों, मजदूरों आदि की समस्याओं को सुना जाएगा।
पार्टी के जिला प्रवक्ता शमषाद खां ने बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेष सरकार से मांग की है कि इलाहाबाद में मारे गए दिलीप सरोज के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बजरंग सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को ठगने का काम किया है। केन्द्र व प्रदेष में सत्ता हथियाने वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। पीसीसी सदस्य राषिद अली ने कहा कि दो सम्प्रदायों को वोट की खातिर लड़ाने का काम केन्द्र व प्रदेष की भाजपा सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हिन्दू और मुस्लिम भाईचारे का सन्देष देते हुए इन्हें सबक सिखाएंगे। बैठक को तारिक बषीर, अरविन्द दुबे, डा. हाषिम सिद्दकी ने भी संबोधित किया। इस दौरान अविनाष दुबे, एहसानुलहक, फैसल खां, अनुज वर्मा, हाजी मुष्ताक अली, आषीष शुक्ला, षिवम तिवारी, उमर अली, वीनू त्रिपाठी, श्याम सुन्दर दोहरे वीरेन्द्र गुप्ता, मैकूर अली सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Blogger