Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी। ठाणे,वाघबील स्थित   कंपनी में  काम पर जाते समय तेजगति से आने वाले  अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, इस सडक दुर्घटना में   मजदूर की मृत्यु  होने की घटना घटित हुई है । नारपोली पुलिस स्टेशन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिनेश सुभाष डोलस ( ३४ निवासी . महात्मा फुलेनगर -१ )नामक मजदूर प्रति दिन के अनुसार  भिवंडी  से  पॅशन प्रो मोटरसाइकिल  द्वारा  वाघबील स्थित  कंपनी में  काम करने के लिए  जाते समय जैसे ही वह  कशेली स्थित  टोलनाका के आगे  वाईट हाऊस फर्निचर दुकान के सामने पहुंचा उसी समय तेजगति से आने वाले  अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। उक्त सडक दुर्घटना में जखमी जिनेश को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाय  गया परंतु उपचार पूर्व ही उसका निधन हो गया। उक्त  सडक दुर्घटना प्रकरण  में  नारपोली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच  एएसआय वाय.पी.चव्हाण कर रहे हैं। .


Post a Comment

Blogger