Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।पत्रकार क्षेत्र का अनुभव रखने वाले पत्रकार क्षेत्र को नया आयाम देने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाटोले को बालशास्त्री जांभेकर पत्रकार संघ महाराष्ट्र के भिवंडी तालुका अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पत्र बालशास्त्री जांभेकर पत्रकार संघ द्वारा वाशिंद स्थित सरस्वती विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र घोडबिंदे के आदेशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पाटिल के शुभहस्तों अशोक पाटोले को नियुक्ति पत्र देकर इन्हें उज्जवल भविष्य की कामनाओं के बधाई दी। उक्त अवसर पर पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव नरेंद्र पाटिल, प्रदेश कार्याध्यक्ष अनिल घोडबिंदे, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश सापडे, प्रदेश सदस्य विजय गायकवाड,नरेश जाधव, ठाणे जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंगनाथ तांगडी, पालघर जिलाध्यक्ष अनंता दुभेले, कोंकण विभाग अध्यक्ष दिलीप पाटिल, वाडा तालुका अध्यक्ष वसंत भोईर आदि मान्यवर भारी संख्या में उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाटोले के भिवंडी तालुकाध्यक्ष नियुक्त होने पर भिवंडी के पत्रकारों ने भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी।

Post a Comment

Blogger