Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन

भिवंडी।भारत संचार निगम के (बीएसएनएल) शहापूर व मुरबाड क्षेत्र स्थित  टॉवर बंद पडने के कारण  हजारो ग्रामीण   बीएसएनएल  मोबाईल के उपयोग से वंचित हैं। उक्त बंद टॉवर की  दुरुस्ती तत्काल प्रभाव से  कराने की मांग  भाजपा सांसद  कपिल पाटिल ने की है।
`बीएसएनएल के  कामकाज  का जायजा लेने के लिए  व भविष्य की  योजनाओ  पर चर्चा करने हेतु  दूरसंचार सल्लागार समिती की बैठक कल्याण में  शुक्रवार को संपन्न हुई।जिसके अध्यक्ष   पालघर के  भाजपा सांसद  चिंतामण वनगा थे।उक्त  बैठक में सांसद  कपिल पाटिल ने  बंद पड़े  बीएसएनएल के  टॉवर को गंभीरता से लिया ।
ग्रामीण भागों में  दूरध्वनी का जाल  सर्वप्रथम बीएसएनएल ने फैलाया . जिससे  लाखो नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराया गया है।   बीएसएनएल  मोबाईल सेवा शुरू करने के बाद  हजारो ग्राहकों ने निजी कंपनियों की अपेक्षा  सरकारी कंपनी बीएसएनएल को  प्राथमिकता दी . परंतु समय के अनुसार  नेटवर्क नहीं मिलने के कारण  ग्राहकों ने समाधान न होने के पश्चात निजी कंपनियों  को पसंद किया . जिससे  बीएसएनएल को  भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
भविष्य में  पुन:  ग्राहक बढाने के लिए  शहापूर व मुरबाड क्षेत्र के  बंद पड़े  टॉवर प्रमाणे अन्य टॉवर को भी  दुरुस्त कराएं जिससे अधिक ग्राहक जुडेंगे और  बीएसएनएल को लाभ होगा। उक्त प्रकार की प्रतिक्रिया सांसद कपिल पाटिल  ने व्यक्त किया।
इसी प्रकार सांसद ने कितन अधिकारी-कर्मचारी
बीएसएनएल का उपयोग करते हैं,
बीएसएनएल का  नेटवर्क नहीं होने के कारण  रूकावट आर ही . बीएसएनएल में  कार्यरत कितने  अधिकारी-कर्मचारी केवल बीएसएनएल का उपयोग करते हैं। इस प्रकार का प्रश्न सांसद कपिल पाटिल ने प्रस्तुत किया। कंपनी के कर्मचारी ही उपयोग नहीं कर रहे हैं   कंपनी को  सेवारत करने के लिए  बदलाव लाने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Blogger