Ads (728x90)

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। जिले की सांसद व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मांग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छानबे विधानसभा के हलिया में कोटा घाट पर 19.80 करोड़ पर पुल व पहाडी ब्लाक के बेलवन नदी पर 13.01 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दे देने के साथ इसके वित्तीय पोषण की व्यवस्था हेतु दोनो पुलो को नावार्ड के हेड आॅफिस मुम्बई भेज दिया है। बताते चले कि  30 अगस्त 2017 को केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बेलवन नदी के पुल व कोटा घाट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद उन्होंने सम्बन्धित मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मत्रंणा कर प्राक्कलन भेजने का निर्देश दिया था और बेलवन नदी पर पुल निर्माण को लेकर लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिली थी। जिस पर उन्हें मुख्यमंत्री ने दोनों पुल के निर्माण की स्वीकृति का आश्वासन दिया था।  पिछले कई दिनों से छानबे के विधायक राहुल प्रकाश कोल ने भी मुख्यमंत्री से हलिया में कोटा घाट पर पुल बनाने की मांग की थी। दोनों पुलों के बन जाने के बाद क्षेत्र का जहां समुचित विकास होगा वहीं लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल जायेगा। दोनों पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर अपना दल, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

Blogger