Ads (728x90)

मोहित कंबोज

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और भाजयुमो, मुंबई के अध्यक्ष मोहित कंबोज को देश में सोना कारोबार और आभूषण के सबसे बड़े और सौ साल पुराने संस्थान इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स असोसिएशन (आईबीजेए) ने आज दोबारा आम राय से अपना अध्यक्ष चुना।
सन् 1919 में स्थापित इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स असोसिएशन ने अपनी स्थापना के सौ साल पूरे होने के अवसर पर श्री मोहित कंबोज को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी। आज इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स असोसिएशन के संचालन मंडल के निदेशकों और सदस्यों की आज जवेरी बाजार स्थित कार्यालय में हुई बैठक कहा गया कि इस व्यवसाय के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए युवा, ऊर्जावान और तेज-तर्रार अध्यक्ष की जरूरत है और इसके लिए श्री कंबोज सबसे उपयुक्त है। बैठक में श्री कंबोज के नाम का प्रस्ताव मुकेश मेहता ने किया। उनके प्रस्ताव का सभी निदेशकों और सदस्यों ने आम राय से समर्थन किया।
इंडियन बुलियन ऐंड ज्वैलर्स असोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद अपने संबोधन में श्री कंबोज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "सोना कारोबारियों और आभूषण व्यपारियों को मुझसे बहुत ज्यादा उम्मीदे हैं। मैं अपनी जिम्मेदारी का मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए कारोबारियों की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।"
श्री कंबोज ने कहा कि संस्थान के सभी सदस्यों के साथ मिलकर वह संस्थान को नई ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश करेंगे, ताकि इस कारोबार को और तेजी मिल सके और इस कारोबार के समक्ष आने वाली चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटा जा सके।

Post a Comment

Blogger