Ads (728x90)

-मंडलीय अस्पताल में मरीजों को नहीं मिलता है भोजन, शिकायत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सामने रोने लगी महिला
-हाल मीरजापुर के महिला जिला अस्पताल का, मंत्री के सामने खुला शिकायतों का पिटारा

मीरजापुर,हिन्दुस्तान की आवाज, संतोष देव गिरी

मीरजापुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री के जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जिसमें सुधार होने की बात तो दूर है, बदहाली दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था करने के भाजपा सरकार के सारे दावे यहां फेल होते नजर आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सामने सरकारी अस्पताल में मिल रहे भोजन की गुणवक्ता पर सवालियां  निशान लगाते हुए भोजन न मिलने की रोते हुए महिला ने फरियाद लगाई। शिकायकर्ता महिला का कहना है कि 24 घंटे में सरकारी अस्पताल में दो रोटी और दाल मिलती है। जिससे पेट भरने की बात तो दूर की रही मन भी नहीं भर पाता है भोजन की दशा देख। महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद सोमवार को यहां आई जिले की सांसद तथा स्वास्थ्य  राज्य मेंत्री अनुप्रिया पटेल अधिकारियों पर बिफर पड़ी और मामले की जांच के निर्देश दिये हैं। बताते चले कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती महिला मरीजों को सुबह और शाम मुफ्त भोजन कि सुविधा दी जाती है, मगर मीरजापुर के महिला अस्पताल में यह सुविधा इन दिनों भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चढ़ गई है। हालत यह है कि 24 घंटे में सिर्फ रात में मरीजों को दो रोटी और सब्जी या दाल दी जाती है, जिससे मरीजो का पेट नहीं भरता है और मरीज बाहर से खाना मांगने के लिए मजबूर है। महिला अस्पताल में भोजन की व्यवस्था से परेशान भर्ती महिला इसकी शिकायत लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के पास पहुंच गयी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने तत्काल मौजूद अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया। दरअसल केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को सीएमओ कार्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी, महिला उन्हें देख रोते हुए अपनी पीड़ा लेकर मंत्री के पास पहुंच गयी। महिला का आरोप था कि अस्पताल कर्मी खाने में सिर्फ एक समय दो रोटी थोड़ी सी दाल और सब्जी देते है, इतने से पेट नही भरता। इतना ही नहीं महिला ने अस्पताल में मरीजो से पैसे की वसूली करने का आरोप भी लगाया। उससे एक हजार रुपये अस्पताल कर्मियों ने ले लिया। पीड़ित महिला अपनी बहू कि डिलवरी के बाद यहां लेकर भर्ती है। वहीं केंद्रीय मंत्री के आदेश पर जब महिला अस्पताल में महिला मरीजों से भोजन के शिकायत की जांच करने सीएमओ पहुंचे तो भर्ती महिला मरीजों ने खाने में 24 घंटे के अंदर सिर्फ दो रोटी मिलने की शिकायत करते हुए अस्पताल के व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया। बता दें कि सरकारी नियमानुसार महिला अस्पताल में भर्ती मरीजो को भर्ती मरीजों को पौष्टिकता अनुसार भोजन दिए जाने का निर्देश दिया गया है जिनमें महिलाओं को अंडा और दूध भी भोजन के साथ दिए जाने का निर्देश है। मगर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए इस योजना में महिलाओं मरीजों को पौष्टिक भोजन देने के बजाय दो रोटी दे कर खानापूर्ति कर भोजन के नाम पर लाखों के रुपए का घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है।



Post a Comment

Blogger