Ads (728x90)

भिवंडी,हिन्दुस्तान की आवाज,एम हुसेन
भिवंडी।  शहर अंतर्गत  नागांव ,गायत्रीनगर क्षेत्र के सरदार कंपाउंड में  भंगार  गोदाम में  बुधवार की सुबह  भीषण आग लग गई , इस भीषण आग में  23 गोदाम एवं   6 झोडपा जलकर खाक हो गए हैं। परंतु किसी प्रकार की कोई जनहानि  नहीं हुई है  उक्त जानकारी  अग्निशमन दल के  प्रभारी अधिकारी दत्ता सालवी ने दी है।सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार   उक्त आग गोदाम में मजदूर द्वारा  जलती हुई  बीडी फेंकने के कारण लगी है । आगजनी की जानकारी  मिलते ही  भिवंडी अग्निशमन दल के  जवान  घटनास्थल पर  पहुंच कर  आग को  नियंत्रित करने के लिए  हरसंभव प्रयास किया । परंतु प्लास्टिक,लोचन आदि भंगार ने  भीषण रूप से जलते हुए  क्षण भर में  रौद्ररूप धारण कर लिया। जिससे  क्षेत्र के  नागरिकों में  भय का वातावरण  निर्माण हुआ है। सावधानी बरतने की  उपाय के रूप में  पुलिस प्रशासन ने  सतर्कता बरतते हुए  नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचया परिणामस्वरूप बडी  जनहानि  टली  .आग के  रौद्ररूप धारण करने के पश्चात   उल्हासनगर ,कल्याण स्थित के अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहुंच कर अथक प्रयास करते हुए  सायंकाल  आग पर  नियंत्रण पाने में सफल रहे। .भिवंडी में  बार बार  भंगार गोदाम ,डाईंग ,पावरलूम  कारखाना  ,दुकान आदि में आग लगने का प्रकार घटित हो रहा है। परंतु  राज्य शासन के  आपत्ती व्यवस्थापन एवं  मनपा प्रशासन द्वारा  दुर्लक्ष किए जाने से  आगजनी की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। उक्त प्रकार का आरोप नागरिकों द्वारा लगायाा जा रहा है।उक्त  आगजनी की घटना को गंंभीरता से लेते हुए   घटनास्थल पर भिवंडी मनपा  उपायुक्त विनोद शिंगटे,सहायक आयुक्त बालाराम जाधव,रविंद्र गंगावणे,आपत्कालीन प्रमुख सुरेश गायकवाड ,मंडल अधिकारी मदन शेलार ,तलाठी एन.पी.तुगावे आदि पहुंचकर निरीक्षण किया व पंचनामा कर प्रशासन के समक्ष  अहवाल प्ररस्तुत किया है।    

Post a Comment

Blogger